Tag: school bus ditch

सड़क से फिसलकर खाई में गिरी स्कूल बस, 6 लोगों की मौत

जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में स्कूल बस के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई, जब स्कूली बच्चों सहित कर्मचारियों को लेकर लेह जा रही बस का चालक दुरबुक के समीप एक मोड़ पर अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों ने बड़ा बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को पास के एक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया।