Tag: Top-News partnership
सशक्त कानून व्यवस्था के लिए समाज और पुलिस के बीच साझेदारी जरूरी : उत्तरदायी नागरिक के रूप में जिम्मेदारी का निर्वहन करे समाज, राजनाथ सिंह ने कहा- सेना और पुलिस देश की सुरक्षा के मजबूत स्तंभ
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समाज और पुलिस को एक दूसरे पर निर्भर बताते हुए शांति और प्रगति के लिए इनके बीच साझेदारी में संतुलन पर बल दिया है और कहा है कि जहां पुलिस को संरक्षक की भूमिका निभानी चाहिए। वहीं समाज को उत्तरदायी नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और मुस्तैद हो सके। उन्होंने कहा कि सशक्त राष्ट्र के लिए सशक्त समाज के साथ साथ सशक्त पुलिस भी बहुत अधिक जरूरी है। सिंह ने पुलिस स्मृति दिवस पर मंगलवार को यहां राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में कृतज्ञ ... Read more