Tag: Uttarakhand Assembly Elections
उत्तराखंड चुनाव: अब शिक्षक संगठन के नेता मयंक पुनेठा ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किल, लोहाघाट से की दावेदारी
पिथौरागढ़. उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Election 2022) नजदीक आते ही शिक्षक कर्मचारी संगठन ने भी लोहाघाट विधानसभा (Lohaghat Assembly Seat) से अपना उम्मीदवार उतारने का दम भरा है. भाजपा (BJP) के दो बार के विधायक रहे केसी पुनेठा (KC Punetha) के शिक्षक बेटे मयंक (Mayank Punetha) ने इस सीट से अपनी दावेदारी ठोक दी है. यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड विधानसभा में एमएलसी ना होने का दर्द शिक्षक संगठनों में अब छलकने लगा है. शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष गोविंद बोहरा विधानसभा में कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे रखने के लिए राजनीतिक दलों से सदन में जाने के लिए ... Read more
Uttarakhand Chunav: UKD ने जारी किया घोषणापत्र, फ्री बिजली-पानी के साथ किए कई बड़े वादे
देहरादून. उत्तराखंड क्रांति दल (Uttarakhand kranti dal) ने रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. घोषणापत्र manifesto में गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने का वादा यूकेडी ने एक बार फिर जनता से किया है. वहीं उत्तराखंड 2022 में सत्ता में आते ही जनता को फ्री बिजली और पानी देने का वादा भी किया है. इसके अलावा स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर भी रोडमैप बनाया गया है. हेल्थ और एजुकेशन के सेक्टर में जहां प्राइवेटाइजेशन के विरोध में यूकेडी हैं, वहीं राज्य के 30 फीसद स्टूडेंट्स को निशुल्क शिक्षा देने का भी वादा घोषणा पत्र में किया गया है. ... Read more
उत्तरकाशी: तीर्थपुरोहितों ने निकाली विजय यात्रा, अनोखे अंदाज में जताया सीएम का आभार
उत्तरकाशी. प्रदेश सरकार की ओर से देवस्थानम बोर्ड भंग (Devasthanam Board dissolved) किए जाने के बाद उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहितों ने ढोल नगाड़ों के साथ विजय रैली निकालते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया. तीर्थपुरोहितों और हक हकूकधारियों ने विजय यात्रा के रूप में रैली निकाल कर धामी सरकार के जयकारे लगाए. ढोल नगाड़ों के साथ तीर्थपुरोहितों ने नगर क्षेत्र के उजेली, भटवाड़ी रोड, बस अड्डा, मुख्य बाजार आदि जगहों पर आभार रैली निकाल धामी सरकार का आभार व्यक्त किया. बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहितों और हक हकूकधारियों ने विश्वनाथ संस्कृत ... Read more
Uttarakhand: धामी कैबिनेट का बड़ा ऐलान, विस्थापित बंगालियों के जाति प्रमाणपत्र से हटेगा ‘पूर्वी पाकिस्तान’, पढ़ें अन्य फैसले
देहरादून. पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट (Pushkar Singh Dhami Cabinet) ने अगले साल विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Elections) को देखते हुए कई अहम फैसले लिए हैं. सोमवार को एक तरफ उत्तराखंड सरकार ने नगर निकायों में 582 मलिन बस्तियों में रहने वाले करीब आठ लाख व्यक्तियों को राहत देते हुए 2024 तक अतिक्रमण नहीं हटाने का फैसला किया है, तो दूसरी तरफ कैबिनेट ने राज्य में पुनर्वासित बंगाली समुदाय को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल के मुताबिक, धामी कैबिनेट ने उधम सिंह नगर जिले में पुनर्वासित बंगाली समुदाय के लोगों के जाति प्रमाण पत्र ... Read more