Tag: uttarakhand news live

हरिद्वार में 27 जुलाई से इतने दिन बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल, डीएम ने दिए आदेश

पुलकित शुक्ला. हरिद्वार. गंगाजल भरने के लिए कांवड़ियों की उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए हरिद्वार जिले में पहली से 12 वीं कक्षा तक के स्कूलों को 27 जुलाई से एक सप्ताह के लिए बंद रखे जाने के आदेश दिए गए हैं. कांवड़ यात्रा सोमवार से शुरू हुई है और कांवड़ियों की सुविधा के लिए जिलेभर में यातायात योजना को लागू किया गया है. हरिद्वार के जिलाधिकरी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जिले में पहली से 12 वीं कक्षा तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में 27 जुलाई से दो अगस्त तक अवकाश घोषित ... Read more

नैनीताल में 9 जुलाई को स्कूलों में रहेगी छुट्टी, भारी बारिश के अलर्ट पर लिया फैसला, जानें डिटेल

नैनीताल. भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर नैनीताल में मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्‍कूलों में छुट्टी के आदेश जारी हो गए हैं. जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, ऐसे में बच्‍चों की सुरक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है. साथ सभी अफसरों और कर्मचारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है. मौसम विभाग ने नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन दिनों पूरे उत्‍तराखंड में भारी बारिश और उससे होने वाली दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं. भारी बारिश के कारण ... Read more

सावधान! खतरे में है नौनिहालों का जीवन, उत्तराखंड में 1300 स्कूल भवनों की हालत जर्जर

देहरादून. भूकंप और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के लिए संवेदनशील उत्तराखंड में लगभग 1300 स्कूल भवन जीर्ण-शीर्ण पडे़ हुए हैं. मैदान से लेकर पहाड़ तक के इलाकों में फैले इन भवनों में 1116 प्राइमरी स्कूलों के तो 172 इंटर कॉलेजों के भवन शामिल हैं. हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कब कोई बड़ी अनहोनी हो जाए, कहा नहीं जा सकता. ऐसे में हजारों बच्चों का जीवन दांव पर लगा हुआ है. खासकर प्राकृतिक आपदाओं के कारण. उत्तराखंड भू-गर्भीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र है. इसका एक बड़ा भाग जोन-4 और जोन-5 की कैटेगरी में आता है. इस हिमालयी राज्य में बाढ़, ... Read more