Tag: various demands of teachers

शिक्षकों की विभिन्न मांगो को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने की निदेशक माध्यमिक शिक्षा से वार्ता

जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में आज शिक्षा निदेशालय  स्तर की समस्याओं का निस्तारण करवाने हेतु 28 बिंदुओं के मांगपत्र को लेकर निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान से मिलकर वार्ता की। प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया निदेशालय स्तर पर शिक्षकों की विभिन्न तात्कालिक समस्याएँ काफी समय से लम्बित हैं, जिनका तत्काल निराकरण करवाने का आग्रह निदेशक महोदय से किया। निदेशक महोदय ने अधिकांश मांगों को यथोचित मानते हुए शीघ्र निस्तारण पर सहमति जताई। इनमें प्रमुखता से 15 अगस्त तक समस्त संवर्गों की पदौन्नतियां करने, समान प्रकृति के न्यायालय निर्णय पर ... Read more