Tag: World Music Day

World Music Day: संजय सिंह और श्रीवंत सिंह ने सुरीले नगमों से सजाई शाम

जयपुर। विश्व संगीत दिवस की संध्या पर जवाहर कला केन्द्र में मधुर गीतों के साथ शाम सजी। जूनियर समर कैम्प में संगीत विधा के चयनित प्रतिभागियों ने मंच पर अपना हुनर दिखाया तो वहीं मशहूर गायक संजय सिंह और श्रीवंत सिंह ने सुरीली आवाज में गीत गाकर समां बांधा। बारिश की हल्की फुहारों ने मौसम को सुहाना बना दिया, जेकेके में गूंजते सुरीले गीतों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। गुलजार हुसैन के निर्देशन में 11 बच्चों ने प्रस्तुति दी। बच्चों ने वायलिन, तबला, गिटार, पियानो की संगत के साथ राग अहीर भैरव में अलबेला सजन आयो रे गाकर सुनाया। ... Read more