ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश. टैरो कार्ड रीडिंग एक काफी अच्छा माध्यम है, जिसमें कुछ स्पेशल कार्ड की मदद से किसी भी व्यक्ति के बीते हुए कल और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है. टैरो कार्ड को ज्योतिष शास्त्र का ही एक प्रकार माना जाता है. इस प्रक्रिया में नाम, जन्म तिथि और प्रश्न-उत्तर के रूप में व्यक्ति के जीवन से जुड़ी गतिविधियों को जाना जा सकता है. लोकल 18 के साथ बातचीत में उत्तराखंड के ऋषिकेश में तपोवन पर स्थित माया इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक और टैरो कार्ड रीडर माया ने बताया कि कई बार हम परेशानियों की वजह से जिंदगी में फंस जाते हैं और आगे नहीं बढ़ पाते. वहीं टैरो कार्ड और न्यूमरोलॉजी इस उलझन को दूर करने का अच्छा तरीका है. ज्यादातर न्यूमरलॉजी और टैरो कार्ड साथ में किए जाते हैं, क्योंकि हर व्यक्ति अपने जन्म से ही तिथि अनुसार एक नंबर लेकर आता है और वो नंबर उस व्यक्ति की जिंदगी में एक अच्छी भूमिका निभाता है.
माया ने बताया कि टैरो कार्ड्स में हम दिव्य मार्गदर्शक से आने वाले भविष्य, प्रेममय जीवन, भविष्य की समस्याएं और अपने मन में आने वाले सवालों का जवाब मांगते हैं. इसके बाद रैंडम तरीके से एक कार्ड उठाया जाता है, जिसमें एक मैसेज छिपा होता है, जोकि टैरो कार्ड रीडर पढ़कर बताता है.
78 कार्ड बताते हैं सबकुछ
माया ने आगे कहा कि टैरो कार्ड्स में टोटल 78 कार्ड होते हैं, जो दो भागों में बंटे होते हैं. एक भाग में 22 कार्ड होते हैं, जिन्हें ट्रम्प कहा जाता है. वहीं, दूसरे भाग में 56 कार्ड होते हैं, जो लघु आर्काना कहलाते हैं. भविष्य बताते के लिए इन 56 कार्ड का मुख्य उपयोग किया जाता है, जो 14 कार्ड के भागों में बंटे होते हैं. अगर आप भी कहीं फंस गए हैं या फिर अपने सवालों का जवाब चाहते हैं, तो टैरो कार्ड रीडिंग करवा सकते है. इसका चार्ज आधे घंटे के लिए 2500 रुपये है.
Disclaimer: चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, फेंगशुई आदि विषयों पर आलेख अथवा वीडियो समाचार सिर्फ पाठकों/दर्शकों की जानकारी के लिए है. इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है. हमारा उद्देश्य पाठकों/दर्शकों तक महज सूचना पहुंचाना है. इसके अलावा, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की होगी. Local 18 इन तथ्यों की पुष्टि नहीं करता है.
.
Tags: Astrology, Horoscope Today, Local18, Rishikesh news
FIRST PUBLISHED : January 14, 2024, 14:18 IST
