open-button

इन वेबसाइट को नोट करें (UP Board Result 2024 Important Website)

upmsp.edu.in
upresults.nic.in.

जांची जा चुकी है कॉपियां

मिली जानकारी के अनुसार, यूपी बोर्ड (UP Board) द्वारा कॉपी जांचने का काम पूरा किया जा चुका है। अब बस रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया पूरी करनी है। एक बार रिजल्ट बनकर तैयार हो जाए फिर इसे जल्द ही अपलोड भी कर दिया जाएगा। खबरों की मानें तो 12 दिनों में 3.01 करोड़ कॉपियां जांची गई हैं। 10वीं की करीब 1.76 करोड़ कॉपी चेक की गई है तो वहीं 12वीं की 1.25 करोड़ कॉपी।

यह भी पढ़ें

OBC छात्रों के लिए खुशखबरी, यूपी सरकार फ्री में कराएगी कंप्यूटर ट्रेनिंग

ऐसे में उम्मीद की जा रही है रिजल्ट अप्रैल महीने के मध्य तक जारी कर दिया जाए। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

कब हुई थी परीक्षा? (UP Board Exams 2024)

इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा (UP Board Exams) में 55 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। 10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 29,99,407 छात्रों ने भाग लिया। वहीं इंटर स्कूल की परीक्षा में कुल 25,25,308 छात्रों ने भाग लिया था। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में हुई थी।

By

Leave a Reply