authorimg


UTET 2025, Teacher Bharti 2025: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की आखिरी तारीख 5 अगस्त 2025 है.उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने साफ कर दिया है कि रात 11:59 बजे के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा.साथ ही शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2025 है.तो अगर आप इस मौके को गंवाना नहीं चाहते,तो अभी से तैयारी शुरू करें.

UTET 2025 Exam date: कब और कैसे होगी परीक्षा?

UTET 2025 का आयोजन 27 सितंबर 2025 को होगा और ये एक ही दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी.पहली पाली सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक UTET-I के लिए होगी जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 से 4:30 बजे तक UTET-II के लिए होगी.एडमिट कार्ड परीक्षा से 7 दिन पहले जारी होंगे तो 20 सितंबर के आसपास नजर रखें.अगर कोई गलती हो जाए तो 9 से 12 अगस्त 2025 तक फॉर्म में सुधार का मौका भी मिलेगा.

श्रेणी के हिसाब से कितना लगेगा शुल्क?

– सामान्य और ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए एक परीक्षा का शुल्क 600 रुपये और दोनों परीक्षाओं के लिए 1000 रुपये है.
– एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए एक परीक्षा का शुल्क 300 रुपये और दोनों के लिए 500 रुपये तय किया गया है.
एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से सिर्फ एक ही आवेदन हो सकता है तो सावधानी बरतें.

UTET 2025 Application: कैसे करें अप्लाई?

1. सबसे पहले ukutet.com वेबसाइट पर जाएं.
2. होमपेज पर New Registration लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्टर करें.
4. मिले लॉगिन क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें.
5. पर्सनल, एजुकेशनल और एग्जाम से जुड़ी डिटेल्स भरें.
6. अपनी कैटेगरी के हिसाब से शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
7. फॉर्म सबमिट करने से पहले सबकुछ चेक कर लें.
8. फाइनल सबमिशन के बाद प्रिंटआउट जरूर रख लें.

5 अगस्त की डेडलाइन बहुत नजदीक है और 7 अगस्त तक शुल्क जमा करना जरूरी है.देरी से बचने के लिए आज ही वेबसाइट पर लॉगिन करें और प्रोसेस शुरू करें.

By