किताबें, पांडुलिपियाँ और संस्कृति की विरासत है ऐवान-ए-उर्दू का अद्भुत खजाना


चमोली: उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब एक बार फिर रुद्रप्रयाग और चमोली में बादल फटने की जानकारी मिली है. बादल फटने की घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया. देखते ही देखते मूसलाधार बारिश के साथ मलबा कई घरों में घुस गया और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं. कई जानवर मलबे में दबे हुए हैं. चमोली के देवाल में दो, बागेश्वर के कपकोट में दो और रुद्रप्रयाग के जखोली में एक महिला की मौत हो गई है. आठ लोग अब भी लापता हैं. आइए जानते हैं सबकुछ…

August 29, 2025 23:44 IST

चमोली में अगले 3 घंटे भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने चमोली जनपद में अगले तीन घंटे के लिए भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है. प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

August 29, 2025 23:43 IST

Chamoli News: चमोली में भूस्खलन का खतरा, नंदानगर बाजार के 10 परिवार सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

चमोली के नंदानगर बाजार क्षेत्र में अचानक 10 परिवारों के घरों पर दरारें पड़ने के बाद प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है. भूस्खलन की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया. प्रशासन ने परिवारों के सामान को भी सुरक्षित स्थानों पर रखवाया है.

August 29, 2025 23:38 IST

School Closed: मौसम अलर्ट के चलते 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को छुट्टी का आदेश

मौसम विभाग के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने उत्तरकाशी जनपद के सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक शनिवार को छुट्टी का आदेश जारी किया है. यह फैसला विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील भी की है.

August 29, 2025 19:40 IST

Uttarakhand Cloudburst Live: चमोली नंदानगर के बैंड बाजार में भू-धंसाव का खतरा, कई घरों की स्थिति गंभीर

चमोली के नंदानगर क्षेत्र के बैंड बाजार में भू-धंसाव की वजह से कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं. विशेषकर कुंवर कालोनी के ऊपर जारी भू-धंसाव से नंदानगर घाट बाजार को भी बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है. हालांकि, चमोली-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खुला है. कमेडा, चटवापीपल, गलनौ, उमट्टा, नंदप्रयाग, बनेरपानी, पागल नाला और गुलाबकोटी के पास मार्ग भी फिर से सुचारू हो गए हैं. गुरुवार रात से ये नेशनल हाईवे कई जगहों पर बाधित था, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ था.

August 29, 2025 18:57 IST

Uttarakhand Cloudburst Live: जौनसार-बावर में बारिश का कहर, कई सड़कें बंद, नदियां उफान पर, दहशत में लोग

देहरादून. उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है. मुख्य मार्गों के साथ-साथ कई ग्रामीण रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं. हालांकि कुछ सड़कों को खोलने में प्रशासन सफल रहा है, लेकिन अभी भी कई रास्तों पर आवाजाही ठप है. इधर साहिया क्षेत्र में अमलावा नदी उफान पर है, जिससे नदी किनारे बसे लोग डरे हुए हैं. स्थानीय लोग चिंतित हैं कि अगर बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रहा, तो नदी के किनारे रहने वालों के लिए खतरा और बढ़ सकता है. गौरतलब है कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में भारी बारिश से तबाही की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिससे लोग अब और ज्यादा सतर्क और भयभीत हैं.

August 29, 2025 16:01 IST

Uttarakhand Cloudburst Live: हर्षिल से आगे बन्द हाइवे को खोलने की कोशिश जारी

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाइवे हर्षिल से आगे पिछले 25 दिनों से बन्द है. हाइवे का 100 मीटर का हिस्सा झील में डूबा है, ऐसे में हाइवे के दोनों और युद्ध स्तर पर सड़क कटिंग का कार्य जारी है. डीएम उत्तरकाशी की माने तो एक दो दिन में धराली तक हाइवे को पूरी तरह खोल दिया जाएगा.

August 29, 2025 15:07 IST

Rishikesh News : ऋषिकेश में गंगा नदी कभी भी आ सकती है ऊपर

ऋषिकेश में वार्निंग लेवल से ऊपर बह रही है गंगा, कभी भी खतरे के निशान को पार कर सकती है. ऋषिकेश में गंगा नदी आज दोपहर 12:00 बजे सामान्य से ऊपर बह रही है. दोपहर 12:00 बजे, यह 339.65 मीटर के स्तर पर बह रही थी और इसके जलस्तर में वृद्धि हो रही है, जो इसके चेतावनी स्तर 339.5 मीटर से 0.15 मीटर ऊपर और इसके ख़तरे के स्तर 340.5 मीटर से 0.85 मीटर नीचे है.

August 29, 2025 15:05 IST

Uttarakhand Cloudburst Live: आपदा प्रबंधन चमोली की टीम देवाल आई

चमोली : देवाल पहुंची आपदा प्रबंधन चमोली की टीम.

एसडीआरएफ, तहसील देवाल, की टीम भी मौके पर.

देवाल में अतिवृष्टि के बाद हुआ भूस्खलन.

भूस्खलन की वजह से एक मकान, एक गौशाला क्षतिग्रस्त.

मकान में रह रहे दो लोगों की मौत दोनों शव किए गए बरामद.

गांव में राहत और बचाव कार्य जारी.

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने दी जानकारी.

August 29, 2025 15:04 IST

Chamoli News : नेशनल हाईवे फ‍िर हो सकता है शुरू

चमोली : 4 बजे तक नेशनल हाईवे हो सकता है सुचारु.

पीपलकोटी, नंदप्रयाग, कालेश्वर में मार्ग बाधित.

सभी जगह पर मशीन लगाकर मलवा हटाने का काम जारी.

August 29, 2025 14:04 IST

 4 बजे तक नेशनल हाईवे होगा सुचारु

चमोली से एक अपडेट सामने आया है. 4 बजे तक नेशनल हाईवे सुचारु हो सकता है. पीपलकोटी, नंदप्रयाग, कालेश्वर में मार्ग बाधित है. सभी जगह पर मशीन लगाकर मलबा हटाने का काम जारी है.

August 29, 2025 13:34 IST

रुद्रप्रयाग में छेनागाड़ मार्ग पर बस मलबे में फंसी, बाल-बाल बचे यात्री

रुद्रप्रयाग के छेनागाड़ मोटर मार्ग पर विश्वनाथ बस सेवा की बस मलबे में फंस गई. अचानक हुए भूस्खलन से बस का पिछला हिस्सा दब गया, लेकिन गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए. घटना के बाद मार्ग पर आवाजाही बाधित हो गई और प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया.

August 29, 2025 13:23 IST

Chamoli Cloudburst Update: 12 घंटे से लगातार बारिश

12 घंटे से चमोली के विभिन्न इलाकों में बारिश जारी है. बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ जगहों पर यातायात सुचारू नहीं हो पाया है. पीपलकोटी भनीरपानी, नंदप्रयाग के पास नेशनल हाईवे बाधित है. लगातार पहाड़ से मलबा गिर रहा है. मार्ग को खोलने का काम जारी.

August 29, 2025 12:38 IST

Bad Weather News: प्रदेश को बारिश से भारी नुकसान

प्रदेश में बारिश से भारी नुकसान हुआ है. रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर में बादल फटने की घटनाओं में अभी तक पांच लोगों की मौत की खबर है, जबकि 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं.

August 29, 2025 12:04 IST

उत्तराखंड में बारिश का कहर: छेनागाड़ में बस शेल्टर में मलबा घुसा

उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचाई है. चमोली के देवाल में दो, बागेश्वर के कपकोट में दो और रुद्रप्रयाग के जखोली में एक महिला की मौत हुई. छेनागाड़ में बस शेल्टर में मलबा घुसा, जबकि आठ लोग अब भी लापता हैं. हालात बेहद चिंताजनक हैं.

August 29, 2025 11:48 IST

चमोली आपदा: मलबे से तारा सिंह का शव बरामद, पत्नी की तलाश जारी

देवाल ब्लॉक के मोपाटा गांव में बादल फटने के बाद मलबे से तारा सिंह का शव बरामद हुआ. उनकी पत्नी अभी भी लापता है. प्रशासन और रेस्क्यू टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

August 29, 2025 11:33 IST

Chamoli Weather News: मलबे में दबी कार

देवाल विकासखंड में बादल फटने के बाद राहत बचाव कार्य जारी है. वहीं पुलिस प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले सभी लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. चमोली पुलिस द्वारा सभी को सतर्क किया जा रहा है. बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदा प्रयाग के पास एक कार मलबे की चपेट में आई है जिसमें फंसा चालक तो भाग गया लेकिन कार मलबे में दब गई है.

August 29, 2025 10:41 IST

Uttarkashi News: भागीरथी नदी के 200 मीटर हिस्से में झील बनी

उत्तरकाशी में पापड़ गाड में बादल फटने के बाद आए मलबे ने भागीरथी नदी का रास्ता रोक दिया. इस कारण भटवाड़ी के पास भागीरथी नदी के 200 मीटर हिस्से में झील बन गयी है. हालांकि किनारे से नदी का पानी निकलना शुरू हो गया है, लेकिन झील टूटने से बड़ा नुकसान का खतरा आगे के क्षेत्र के लिए बन गया है.

August 29, 2025 10:12 IST

Cloudburst in Chamoli: चमोली में जगह-जगह नुकसान

चमोली जनपद में लगातार बारिश की वजह से जगह-जगह नुकसान हुआ है. देवाल में बादल फटने से दो लोग लापता हैं जबकि दो लोग घायल हो चुके हैं. वहीं अलग-अलग क्षेत्र में भी नुकसान की खबरें आ रही हैं. बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी कई जगहों पर बाधित हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरीके से प्रभावित है.

August 29, 2025 10:03 IST

Chamoli Cloudburst News: तस्वीरों में देखें बादल फटने के बाद के हालात

चमोली से बादल फटने के बाद की तस्वीरें सामने आई हैं. आप भी देखिए…

August 29, 2025 09:36 IST

हल्द्वानी–भीमताल मार्ग बंद

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के बाद हल्द्वानी–भीमताल मार्ग बंद हो गया. ऊपर पहाड़ियों से लगातार मालवा गिर रहा था जिसकी वजह से आवागमन को रोका गया है.

By