Last Updated:
Uttarakhand Weather Today : मौसम का मिजाज बिगड़ते ही उत्तराखंड में जिंदगी थम जाती है. इन दिनों यहां यही हो रहा है मानसून ने सितंबर का स्वागत आंखें तरेर कर किया है. आज आपके जिले में मौसम कैसा रहेगा, आइये जानते ह…और पढ़ें
आज भी सभी जिलों में बरसेंगे बादल (सांकेतिक तस्वीर)देहरादून और उत्तरकाशी के बाद खतरे की घंटी रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर जिलों में भी बज रही है. इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसका मतलब है कि यहां भारी बारिश के साथ तेज़ गर्जना और बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई दे सकती है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.
पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार, चंपावत और पौड़ी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. ऊधमसिंहनगर और आसपास के इलाकों में बिजली गिरने और तेज़ गर्जन की चेतावनी दी गई है. सोमवार को भी राज्य में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ था, जो पूरी तरह सही साबित हुआ. सुबह से ही आसमान बादलों से ढका रहा और देहरादून समेत कई इलाकों में जमकर बारिश हुई. पहाड़ों में हालात और भी खराब रहे. बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमेड़ा के पास हुए भूस्खलन ने यातायात को घंटों बाधित कर दिया.
इन जिलों बंद रहेंगे स्कूल
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पिथौरागढ़, चंपावत, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली जनपदों के जिलाधिकारियों ने मंगलवार को सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं. बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. मौसम विभाग और राज्य प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम को हल्के में न लें. नदी-नालों से दूर रहें, पहाड़ी इलाकों में यात्रा से बचें और आपात स्थिति में प्रशासन की हेल्पलाइन से संपर्क करें. मानसून का ये रौद्र रूप इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में हालात ज्यादा खराब हो सकते हैं.
