फाइटर जेट से मिसाइल तक... पाक-चीन की हरकत से दक्षिण एशिया पर जंग का खतरा?


Last Updated:

Uttarakhand Weather 12 August : उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. बेवजह न निकलने को कहा जा रहा है. आइये जानते हैं कि आज इतनी हलचल क्यों है?

मंगल को अमंगल के मूड में मौसम, उत्तराखंड में आज रेड अलर्ट, निशाने पर ये 3 जिलेउत्तराखंड के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना (सांकेतिक तस्वीर)
देहरादून. उत्तराखंड में 20 जून को मानूसन ने दस्तक दी थी, उसके बाद से एक महीने तो पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली. लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ते गए, मानसून भी अपनी रफ्तार पकड़ता दिखाई दिया. इसका जीता जागता सबूत है उत्तरकाशी के धराली-हर्षिल आपदा. राज्य के दूसरे जिलों में भी आए दिन भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड, सड़कों के टूटी की घटनाएं सामने आती रही हैं. 5 अगस्त के बाद से ही मौसम कुछ अलग ही मूड में दिखाई दे रहा है. बीते कुछ दिनों से जहां मौसम ऑरेंज या येलो अलर्ट तक सीमित है. 12 अगस्त के लिए IMD का ये अलर्ट बेहद डरावना है.

यहां आफत ही आफत
मंगलवार के दिन उत्तराखंड में मौसम मंगल कम अमंगल ज्यादा करने वाला है. देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 12 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे. पूरे दिनभर बौछारें देखने को मिल सकती हैं. हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिलों के रेड अलर्ट जारी किया गया है. यानी इन जिलों में बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है. सोमवार को देहरादून और आस-पास के इलाकों में भी सुबह से ही घनघोर काले बादल छाए रहें. दोपहर होते ही जैसे ही ये बरसने शुरू हुए तो जलभराव के साथ-साथ नाले-गदेरों के उफनाने के वीडियो सामने आने लगे. इस दौरान, कई मवेशी उफान मारती नदियों में बहते नजर आए.
ऋषिकेश की गलियों में तैरती नजर आई ऐसी चीज, हक्के बक्के रह गए लोग, उठा लेने को डोलने लगा मन

तेवर देख लगने लगा डर
मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए यहां भी हैवी रेन (भारी बारिश) की संभावना जताई है. ऐसे में लोगों को समझना होगा कि पूरे प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट है, तो उन्हें सेफ रहना होगा. मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के सभी जिलों बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने की की तीव्रता में इजाफा देखने को मिल सकता है. मतलब, मंगलवार को मौसम कुछ ज्यादा ही गुस्से में लग रहा है.

मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए नैनीताल और पौड़ी जिला प्रशासन ने आंगनबाड़ी समेत कक्षा 1-12 तक के स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया है. देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में भी सभी स्कूल बंद रहेंगे.

homeuttarakhand

मंगल को अमंगल के मूड में मौसम, उत्तराखंड में आज रेड अलर्ट, निशाने पर ये 3 जिले

By