Winter Vacation: सर्दियों में एडवेंचर का तड़का! सस्पेंशन ब्रिज, वैली क्रॉसिंग और स्काई वॉक स्पोर्ट का लें मजा


अरशद खान/देहरादून: राजधानी देहरादून करीब स्थित मशहूर पर्यटक स्थल धनोल्टी से 16 किलोमीटर की दूरी पर इंक्रेडिबल एडवेंचर पार्क स्थित है. यहां पर 9 से ज्यादा प्रकार के एडवेंचर पर्यटकों को कराए जाते हैं. जिनमें स्काई साइकिलिंग, वैली क्रॉसिंग, नेट क्लाइंबिंग, स्काई वॉक, जिप लाइन, सस्पेंशन ब्रिज, जंगल सफारी शामिल है. इंक्रेडिबल एडवेंचर में ₹250 से एडवेंचर एक्टिविटी शुरू होती है. इसके अलावा ₹800, 1200, 1500, 2000 और ₹2500 के कोंबो पैक भी पर्यटकों के लिए यहां मौजूद हैं.

इस जगह को काणाखाल कहा जाता है और यह क्षेत्र पूर्ण रूप से साहसिक खेलों के लिए ही जाना जाता है. यहां पर छोटे-बड़े कई एडवेंचर पार्क स्थित है जिनमें हर मौसम में पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है. लोकल 18 से बातचीत करते हुए इनक्रेडिबल एडवेंचर पार्क के ओनर सुरेश रमोला बताते है कि कि वह नेहरू इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग से क्वालिफाइड हैं. उनके एडवेंचर एक्सपर्ट भी सभी एन.आई.एम से क्वालिफाइड स्टॉफ है. 2017 में उन्होंने इस एडवेंचर पार्क की शुरुआत की.

विंटर वेकेशन के लिए बेस्ट जगह
आज तकरीबन 2000 वर्ग मीटर भूमि में उनका एडवेंचर पार्क है. उनका एडवेंचर पार्क साल के 12 महीने रोमांचक एडवेंचर का आनंद पर्यटकों को देता है. इन दिनों ऑफ सीजन चल रहा है, लेकिन वह विंटर एडवेंचर के माध्यम से पर्यटकों को इंटरटेन कर रहे हैं. वह कहते हैं कि स्कूलों के विंटर वेकेशन के समय काफी पर्यटक वादियों का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं. इसके लिए वह स्पेशल ऑफर के साथ पर्यटकों को साहसिक खेलों से रुबरु कराते हैं.

कैसे पहुंचें इंक्रेडिबल एडवेंचर पार्क
इंक्रेडिबल एडवेंचर पार्क पहुंचने के लिए पर्यटक यदि मसूरी से धनोल्टी की ओर जा रहे हैं. तो यहां से 16 किलोमीटर की दूरी पर काणाखाल में इंक्रेडिबल एडवेंचर मैन रोड पर ही आपको दिख जाएगा और चंबा की ओर से धनौल्टी आने वालों के लिए यह दूरी 12 किलोमीटर की है. इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी फोन करके इस एडवेंचर पार्क के कर्मचारियों से संपर्क किया जाता है. जिसकी पूर्ण जानकारी गूगल के माध्यम से ली जा सकती है.

Tags: Dehradun news, Local18, Travel 18, Uttarakhand news

By admin

Leave a Reply