Womens Day 2024: नर्स से लेकर टीचर तक…महिलाओं के लिए ये नौकरियां हैं बेस्ट | Womens Day 2024, jobs for women, Happy Womens Day, Sarkari Nurse | Patrika News
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में प्रवीण और प्रतिभासंपन्न महिलाओं की तादाद बढ़ी है। अब शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र बचा होगा जहां महिलाएं काम नहीं कर रही हों। हालांकि, ऐसे कई क्षेत्र हैं जो आज भी महिलाओं के लिए बेस्ट माने जाते हैं। आइए, ऐसी 5 नौकरियों (Top 5 Jobs For Women) के बारे में जानते हैं।
टीचिंग (Teaching Jobs For Female)
हमेशा से टीचिंग का काम महिलाओं के लिए काफी अच्छा माना जाता है। नौकरी की तुलना में टीचिंग में कम घंटे काम करना होता है, जिससे महिलाएं अपने घर और बच्चों को भी समय दे पाती हैं और वर्क-लाइफ दोनों ही चीजें बैलेंस कर पाती हैं। महिलाएं अपनी पसंद के हिसाब से सरकारी या प्राइवेट शिक्षक (Private Teacher Jobs) बन सकती हैं। साथ ही आजकल कॉलेज स्तर पर पढ़ाने की भी काफी मांग है, जिसके लिए नेट-जेआरएफ (NET-JRF) की परीक्षा देनी होती है।
अकाउंटेंट (CA Kaise Bane)
आज के दौर में महिलाएं अकाउंट्स की पढ़ाई करने के बाद अकाउंटेंट या इससे जुड़े क्षेत्र में भी अपना करियर बना रही हैं। बता दें, अकाउंटेंट की सैलरी काफी अच्छी होती है। कॉमर्स स्ट्रीम वाली महिलाओं को इस क्षेत्र में बहुत अच्छे ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें से एक CA भी है।
फैशन डिजाइनिंग (Course For Female Students)
महिलाओं के लिए करियर (Womens Career) बनाने के लिए फैशन डिजाइनिंग बहुत सही क्षेत्र है। भारत के टॉप कॉलेज द्वारा फैशन डिजाइनिंग का कोर्स ऑफर किया जाता है। प्रवेश पाने के लिए आपको NIFT (National Institute of Fashion technology) द्वारा आयोजित एंट्रेंस एग्जाम देना होगा।
एचआर (Human Resource Jobs For Female)
एचआर (Human Resource Jobs) का काम भी महिलाओं के लिए काफी अच्छा माना जाता है। हर प्राइवेट कंपनी में एक एचआर विभाग होता है। इस काम में बहुत अच्छी सैलरी मिलती है। एचआर बनने के लिए (HR Kaise Bante Hain) आपको ह्यूमन रिसोर्स की पढ़ाई करनी होगी या फिर मैनेजमेंट का कोर्स करना होगा। आप बीए करने के बाद डिप्लोमा डिग्री लेकर भी एचआर बन सकती हैं।
डॉक्टर या नर्सिंग (Sarkari Nurse Kaise Bane)
डॉक्टर और नर्सिंग, महिलाओं के लिए पारंपरिक करियर में से एक है। अगर आपके अंदर भी सेवा भाव है तो आप भी इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकती हैं। डॉक्टर और नर्स को काफी सम्मान मिलता है। सरकारी नर्स की सैलरी भी बहुत अच्छी होती है।