अब सरकारी स्कूलों में होगा सूर्य नमस्कार

नवज्योति/कोटा। प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में अब सूर्य नमस्कार अनिवार्य कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा विभाग को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद से ही विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार करवाया जा रहा है। आदेश जनवरी के प्रथम सप्ताह में ही जारी कर दिए थे लेकिन घोषणा सोमवार को की। मंत्री दिलावर ने कहा, स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ संस्कार मिले। उन्होंने कहा कि आगामी 15 व 16 फरवरी को सूर्य सप्तमी है। इस दिन को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।  इसमें भामाशाह एवं समाजसेवियों का सहयोग भी लिया जाएगा। यह कार्यक्रम देश में सबसे बड़ा होगा। जिसमें सबसे ज्यादा व्यक्ति एक साथ सूर्य नमस्कार करेंगे। 

शिक्षा मंत्री के निर्देशानुसार स्कूलों में 6 जनवरी से ही प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार करवाना शुरू कर दिया है। इससे विद्यार्थियों को पॉजीटिव एनर्जी मिलेगी और स्वास्थ्य के प्रति उनमें अवेयरनेस बढ़ेगी।
-यतीश विजय, जिला शिक्षाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा विभाग कोटा

By admin

Leave a Reply