ब्रावो-सिमंस फेल, पर पोलार्ड-वाल्टन ने अंग्रेजों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा


Last Updated:

Uttarakhand air services : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक उड्डयन विभाग की निर्माणाधीन योजनाओं में तेजी लाने को कहा है. हेली सेवाओं में सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी

देहरादून. उत्तराखंड वालों के लिए गुड न्यूज है. अब दुर्गम और दूर के रास्ते मिनटों में तय होंगे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की “गेम चेंजर” परियोजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिस्पना और बिंदाल नदियों पर प्रस्तावित चार लेन एलिवेटेड रोड निर्माण में तेजी लाई जाए. देहरादून रिंग रोड और यूटिलिटी डक्ट पॉलिसी पर भी तेजी से काम हो. मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण में नवीन तकनीकों और जियोसिंथेटिक रिटेनिंग वॉल जैसी पद्धतियों के उपयोग को प्राथमिकता देने को कहा. खराब पुलों की मरम्मत, गड्ढा मुक्त सड़क अभियान और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित निर्माण को भी प्राथमिकता दी जाए.

इन्हें भी देंगे बढ़ावा
मुख्यमंत्री धामी ने केदारखंड और मानसखंड की कनेक्टिविटी सुधारने, देहरादून-हल्द्वानी और दिल्ली-हल्द्वानी जैसे मार्गों को मजबूत करने और मसूरी-देहरादून के वैकल्पिक मार्गों पर तेजी से कार्य के निर्देश दिए. लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज पांडे ने बताया कि एलिवेटेड रोड की फिजिबिलिटी और हाइड्रोलॉजिकल स्टडी पूरी हो चुकी है, चिन्हीकरण जारी है, और रिंग रोड का संरेखण तय कर लिया गया है. मुख्यमंत्री ने नागरिक उड्डयन विभाग की परियोजनाओं भी समीक्षा की. उन्होंने निर्माणाधीन योजनाओं में तेजी लाने और हेली सेवाओं में सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा. मुख्यमंत्री ने चारधाम के लिए नियमित चार्टर सेवा शुरू करने, एयरो स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने और दूरस्थ क्षेत्रों तक हवाई नेटवर्क को विस्तार देने के निर्देश भी दिए.

आखिर क्यों आज भी हर दिन 2 घंटे बंद होती है नैनीताल की माल रोड, जानिए क्या था इसके पीछे अंग्रेजों को मकसद

कब तक क्या-क्या
बैठक में बताया गया कि पंतनगर में नया फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल खुल रहा है, और इसरो के सहयोग से हवाई मार्गों की डिजिटल मैपिंग की जा रही है. देहरादून–जोशीमठ, जोशीमठ–बद्रीनाथ, पिथौरागढ़–धारचूला व मुनस्यारी के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने की तैयारी है. गुंजी से आदि कैलाश के लिए हेलीकॉप्टर सेवा और केदारनाथ में नया हेलीपैड भी प्रस्तावित है. पंतनगर और जौलीग्रांट एयरपोर्ट का विस्तार 2026-28 तक पूरा होने की उम्मीद है.

homeuttarakhand

उत्तराखंड में इन 4 जगहों पर जाना होगा आसान, पलक झपकते ही देहरादून से जोशीमठ

By