प्रेमानंद महाराज के दर्शन के दौरान विराट-अनुष्का ने कैमरा से छिपाया खास डिवाइस


Last Updated:

Kumaun University : छात्रों को सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल मार्केटिंग, मछली उत्पादन, कॉस्मेटिक्स उत्पादन, फॉरेंसिक साइंस, नैनो साइंस, फाइन आर्ट के साथ हाइड्रोपोनिक खेती के गुर सिखाने पर जोर.

X

कुमाऊं विश्विद्यालय छात्रों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई कोर्स चला रहा है

नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय अब पारंपरिक शिक्षा के दायरे से बाहर निकलकर विद्यार्थियों को व्यावसायिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है. विश्वविद्यालय ने हाल ही में विभिन्न स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट कोर्स शुरू किए हैं, जिनका उद्देश्य छात्रों को उद्योगों की मांग के अनुसार प्रशिक्षित करना और स्वरोजगार के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाना है. यह पहल न केवल छात्रों को रोजगार योग्य बना रही है, बल्कि प्राइवेट संस्थानों को भी कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रही है.

कुमाऊं विश्विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत ने बताया कि विश्वविद्यालय में सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल मार्केटिंग, मछली उत्पादन, कॉस्मेटिक्स उत्पादन, फॉरेंसिक साइंस, नैनो साइंस, फाइन आर्ट के साथ ही हाइड्रोपोनिक खेती के गुर सिखाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इसके अलावा यूनिवर्सिटी की ओर से टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी, लॉ, जर्नलिज्म जैसे क्षेत्रों में शॉर्ट-टर्म और सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए गए हैं. इन कोर्सों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि छात्र अपनी नियमित पढ़ाई के साथ-साथ इन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का लाभ उठा सकें.

इसे भी पढ़ें…कम्प्यूटर ट्रेनिंग…जल्द शुरू होंगी सरकारी क्लासेस, फाइनल की गई डेट, इनके लिए वरदान

इस कॉलेज में…

कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत ने बताया कि डीएसबी कॉलेज में नैनो साइंस पर काम किया जा रहा है. नैनीझील में विलुप्त हो चुकी स्नो ट्राउट मछली को बॉयफ्लॉग तकनीक के माध्यम से पुनः जीवित किया जा रहा है, जिसके लिए डीएसबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में 5 बायोफ्लॉक टैंक लगाए गए है. जहां बच्चे मछली उत्पादन के गुर सिखाए जा रहे हैं. इस तरह उत्पादित मछली प्रोटीन की अच्छी स्रोत होती है. भीमताल में हर्बल टी, साबुन और हर्बल उत्पादों के निर्माण के लिए यूनिट भी तैयार की गई है, जहां बच्चे स्वरोजगार के गुर सीख रहे हैं. विश्विद्यालय नैनीताल के निकटवर्ती पटवाडांगर में भी जल्द एक नई ‘मल्टी एजुकेशन रिसर्च यूनिवर्सिटी’ बनाने की तैयारी कर रहा है.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homecareer

कुमाऊं यूनिवर्सिटी में ऐसी पहल, प्राइवेट कॉलेजों को दे रहा कड़ी टक्कर

By