कोटा दक्षिण वार्ड 51 - बारिश में सड़कों के गढ्डे व आवारा कुत्तों से रहवासी परेशान

कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण वार्ड 51 में विकास कार्य तो किए गए हैं, लेकिन बारिश के दिनों में सड़क के गड्डे और नालियों पर लगाए गए ढकान वार्डवासियों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। वार्डवासियों का कहना है कि मुख्य सड़कों की सफाई नियमित रूप से होती है और कचरा गाड़ी भी समय पर आती है, लेकिन गली-नुक्कड़ की सफाई न होने से कठिनाई बढ़ जाती है। इसके अलावा, रात्रि के समय आवारा कुत्ते राहगीरों और बाइक सवारों को परेशान कर रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। वार्डवासियों ने नगर निगम से नालियों की देखभाल और गली-सड़कों की सफाई के साथ सुरक्षा उपायों की भी मांग की है। वार्डवासी नितेश कुमार व  दिनेश ने बताया कि वार्ड की मुख्य रोड की सड़क की प्रतिदिन सफाई होती है पर अंदर की गली में सफाई नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।

खाली प्लाट बने कचरा पात्र
वार्डवासियों ने बताया कि हमारे पास स्थित खाली प्लॉट कचरा प्वाइंट बना हुआ है,  जिससे दिनभर बदबू आती है। वहीं कचरे को मवेशी इधर- उधर फैला देते है जो कि परेशानी का कारण बना हुआ है। 

सड़कों के गड्डे दे रहे दर्द 
वार्ड के मुख्य रोड की सड़कों के गड्डे बारिश की वजह से राहगीरों के परेशानी का कारण बने हुए। बाइक  सवार रहीम व दिनेश ने बताया कि हमारे वार्ड की मुख्य सड़क पर गड्डे होने से वजह से जब बारिश से इन गड्डों में पानी भर जाता है जब सही से गड्डे नहीं दिखाई देने के कारण राहगीर हादसे का शिकार हो जाते है। 

खुले बिजली ट्रांसफार्मर दे रहे हादसे को न्यौता
वार्ड के श्रीनाथपुरम ए सेक्टर में स्थित बिजली के खुले ट्रांसफार्मर के पैनल खुले हुए है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। साथ ही इसी के पास टॉयलेट भी स्थित जो कि बदहाल स्थिति में व इसमें सुविधा विकसित नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

वार्ड का एरिया 
श्रीनाथपुरम बी आधा,श्रीनाथपुरम ए आधा 
(शिवलुक स्कूल के पीछे वाला भाग)

इनका कहना 
वार्ड में कचरा गाड़ी आती है पर कोई समय निश्चित नहीं होने से  दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कचरा इधर उधर डालना पड़ता है। 
-अभिषेक कुमार

वार्ड के मुख्य रोड की सफाई तो होती है पर वार्ड के अंदर की रोड की सफाई नहीं होती है। 
-कृष्णकांत

वार्ड के रोड़ की मरम्मत व सीसी रोड बनवाने के लिए लिखित में अधिकारियों को देख रखा है। खाली प्लॉट के मालिकोें को नोटिस देकर अवगत कर रखा है साथ ही इनमें जला हुआ आॅयल भी घास-फूस में डाला गया है। 
– बालचंद शर्मा, पार्षद 51 बीजेपी

By admin