
नई दिल्ली:
JMI Artificial Intelligence and Machine Learning Course: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने शॉर्ट टर्म कोर्सों का ऐलान किया है. जामिया मिलिया इस्लामिया के कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) पर तीन सप्ताह का शॉर्ट-टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) आयोजित कर रहा है. यह प्रोग्राम हाइब्रिड मोड में होगा, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 19 जून से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जामिया की आधिकारिक वेबसाइट jmi.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
जरूरी योग्यता
जामिया के एआई और मशीन लर्निंग के इस कोर्स के लिए डिप्लोमा, बैचलर और पीजी या मैथ की पृष्ठभूमि वाले पीएचडी धारक आवेदन कर सकते हैं.
पहले आओ पहले पाओ
जामिया मिलिया इस्लामिया के तीन सप्ताह के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (ML) कोर्स के लिए 130 सीटें हैं. इसमें 80 छात्रों को पहले आओ, पहले पाओ (FCFS) के आधार पर ऑफ़लाइन कक्षाएं दी जाती हैं और 50 छात्रों को ऑनलाइन कक्षाएं दी जाती हैं. 50 घंटे का शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग कर्स 1 जुलाई से 19 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा.
कोर्स के पांच मॉड्यूल
इस कोर्स में 20 घंटे की थ्योरी कक्षाएं और 30 घंटे की प्रैक्टिकल कक्षाएं होंगी. इस प्रोग्राम के पांच मॉड्यूल हैं- एआई एंड पायथन बेसिक, अप्लायड डाटा साइंस विद पायथन,मशीन लर्निंग एल्गोरिदम, डीप लर्निंग फॉर कंप्यूटर विजन विद केरास एंड टेंसरफ्लो और डीप लर्निंग फॉर एनएलपी विद केरास और टेंसरफ्लो.
UGC NET 2024: जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अलग-अलग होता है नेट परीक्षा का कट-ऑफ
पेशेवर लेंगे क्लासेस
जामिया मिलिया इस्लामिया और अन्य प्रतिष्ठित केंद्रीय और विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ-साथ आईआईटी, एनआईआईटी, आईआईआईटी और उद्योग के पेशेवर विशेषज्ञ छात्रों को पढ़ाएंगे और उनके प्रैक्टिकल सेशन में भी मदद करेंगे. व्यावहारिक सत्रों में उनकी सहायता करेंगे.
