authorimg


Last Updated:

Uttarakhand Weather Live: उत्तराखंड में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. जिससे नदी नाले उफान पर हैं और भूस्लखन से कई सड़कें बाधित हो गई हैं. आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है.

उत्तराखंड में बारिश से डरावने हालात, इन जिलों में आज रेड अलर्टउत्तराखंड में भारी बारिश.
देहरादूनः उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ी जिलों में नदियां-नाले उफान पर हैं और जगह-जगह भूस्खलन से मार्ग बाधित हो गए हैं. मौसम विभाग ने देहरादून और उत्तरकाशी में रेड अलर्ट, जबकि रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले 5 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है. भारी बारिश के मद्देनज़र राज्य के 10 जिलों में आज स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश दिया गया है. देहरादून के डीएम ने भी जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने का फैसला लिया है.

बद्रीनाथ हाइवे जगह-जगह बंद

चमोली जिले में लगातार बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बंद हो गया है. ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे झडकुला और जोशीमठ के पास बाधित है. कमेड़ा और भनीर पानी में भी सड़क पर मलबा गिरने से आवाजाही प्रभावित है.

जोशीमठ: पल्ला गांव के 32 घरों पर दरार, गांव खाली

जोशीमठ के पल्ला गांव में भारी बारिश के चलते 32 घरों में दरारें आ गई हैं. प्रशासन ने गांव को खाली करा दिया है. अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की टीमें मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही हैं. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि प्रभावित परिवारों को विस्थापन तक सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए.

अल्मोड़ा-खैरना हाइवे 3 दिन से बंद

अल्मोड़ा-खैरना हाइवे पिछले तीन दिनों से बंद है. कवारब के पास भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध है. एक दर्जन ग्रामीण सड़कों पर भी मलबा आने से यातायात ठप है. ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग बाधित

उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास मलबा आने से बंद हो गया है. वहीं यमुनोत्री हाइवे झर्जर गाड़, जंगलचट्टी, बनास नारदचट्टी, कल्याणी और हरेती के पास बंद हो गया है. एनएच, लोक निर्माण विभाग और बीआरओ की टीमें मार्ग खोलने में जुटी हैं.

authorimg

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समेत कई…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समेत कई… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttarakhand

उत्तराखंड में बारिश से डरावने हालात, इन जिलों में आज रेड अलर्ट

By