Published: Mar 15, 2023 12:35:41 pm
दिल्ली शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नर्सरी से कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी गयी है। दिल्ली के निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस, डीजी और दिव्यांग कैटेगरी के तहत नर्सरी से पहली कक्षा तक के दाखिले के लिए दिल्ली सरकार की ओर से यह ऑनलाइन लकी ड्रॉ लिस्ट जारी की गयी है। माता-पिता या अभिभावकों बच्चे का नाम ऑफिशियल वेबसाइट edustud.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
Delhi EWS Admission 2023
Delhi EWS Admission 2023: दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन (Delhi Nursery Admission 2023) की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। दिल्ली शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नर्सरी से कक्षा 1 के प्रवेश के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए यह लिस्ट जारी की गयी है। लकी ड्रॉ के माध्यम से दिल्ली के स्कूलों में लगभग 50 हजार सीटों पर बच्चों को मुफ्त एडमिशन मिलेगा। माता-पिता या अभिभावकों अपने बच्चे का नाम ऑफिशियल वेबसाइट edustud.nic.in पर चेक कर सकते हैं। एडमिशन के लिए करीब 2,10,000 छात्रों ने आवेदन किया था। सरकार के निर्देशानुसार कोई भी स्कूल प्रवेश के बदले चंदा नहीं मांग सकता, अगर स्कूल ऐसा करते है तो उन पर कार्यवाही की जाएगी। दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में 25 फीसदी सीटें आरक्षित हैं जिसमें 22 फीसदी सीटें ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए और तीन फीसदी सीटें दिव्यांग कैटेगरी के छात्रों के लिए आरक्षित हैं।

