दरअसल, सुपरस्टार धर्मेंद्र ने एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की है, जो कि हाल ही में खींची हुई लग रही है. फोटो में वह चेक शर्ट और ब्लैक पैंट में सिर पर टोपी पहने नजर आ रहे हैं.
इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, सॉरी दोस्तों. मेरा पिछला पोस्ट बहुत पेनफुल था. इसीलिए मैने डिलीट कर दिया. इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की है.
गौरतलब है कि हाल ही में नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सनी देओल छोटे भाई बॉबी देओल के साथ पहुंचे थे. जहां उन्होंने अपनी फैमिली और पिता धर्मेंद्र के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि कई बार पापा कहते हैं कि तुम मेरे दोस्त नहीं बनते मैं कहता हूं पापा मैं दोस्त वाली बातें शुरू करता हूं तो आप पापा बन जाते हो. मैं क्या करूं ? सनी देओल की बात सुनकर कपिल जोर से हंस पड़ते हैं. इसके अलावा बॉबी देओल धरम पाजी के किसिंग सीन को लेकर भी एक कमेंट किया.
वर्कफ्रेंट की बात करें तो सुपरस्टार धर्मेंद्र आखिरी बार तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया फिल्म में नजर आए थे, जो कि बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी.
पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में (Hindi News) | चुनाव 2024 (Elections 2024) के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल (Election Schedule ) NDTV India पर.