(प्रतीकात्मक तस्वीर)
पूर्णिया: :
बिहार के पूर्णिया जिले में शुक्रवार देर रात एक स्कॉर्पियो गाड़ी के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ड में गिर जाने से वाहन में सवार नौ लोगों की मौत हो गई. जबकि दो लोग सुरक्षित निकाल लिए गए हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी. घटना बायसी अनुमंडल के अनगढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत कंजिया मिडिल स्कूल के समीप घटी. बायसी अनुमंडल पदाधिकारी कुमारी तौसी ने शनिवार को बताया कि स्कॉर्पियो में सवार ये लोग एक शादी के रिश्ते की बात कर अपने घर किशनगंज जिले के नूनिया गांव लौट रहे थे.
