authorimg


Last Updated:

Prayagraj News: आरोपी बच्चे की हत्या के बाद 27 अगस्त मंगलवार को स्कूटी पर बच्चे का शव रखकर यमुनानगर जोन के औद्योगिक थाना क्षेत्र के हाइटेक सिटी लवायन कुरिया गांव में नाले में फेंक कर फरार हुआ था.

लाश-1, टुकड़े-9, हत्यारा-दादा... हाथ-पैर यहां, तो खोपड़ी वहां, हत्या की कहानीप्रयागराज में नाबालिग के मर्डर का खुलासा.
प्रयागराजः पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की करेली थाना पुलिस, एसओजी सिटी जोन व यमुनानगर जोन और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 17 वर्षीय बच्चे पीयूष का अपहरण कर उसकी हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने आई ट्रिपल सी की मदद से अभियुक्त प्रॉपर्टी डीलर सरन सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़कर अभियुक्त प्रॉपर्टी डीलर सरन सिंह ने किशोर की हत्या की है. पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर आला कत्ल लोहे की आरी और चापड़ भी बरामद कर लिया है.

तंत्र-मंत्र के चक्कर में की हत्या
डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने खुलासा किया है कि अभियुक्त अपहृत बालक का रिश्ते में चचेरा बाबा है. अभियुक्त के मुताबिक उसकी बेटी ने 2023 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद 2024 में उसके बेटे ने भी यमुना नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली थी. ‌अभियुक्त सरन सिंह को यह संदेह था कि मृतक बच्चे की मां कामिनी की सास ने उसके परिवार पर जादू टोना कर दिया है. बदले की भावना से प्रेरित होकर उसने एक तांत्रिक को बुलाकर इस संबंध में बातचीत की थी. इसके बाद तांत्रिक के कहने पर 26 अगस्त सोमवार को उसने 17 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को टुकड़े में काटकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था.

अलग-अलग जगहों पर टुकड़ों को फेंका
आरोपी बच्चे की हत्या के बाद 27 अगस्त मंगलवार को स्कूटी पर बच्चे का शव रखकर यमुनानगर जोन के औद्योगिक थाना क्षेत्र के हाइटेक सिटी लवायन कुरिया गांव में नाले में फेंक कर फरार हुआ था. हालांकि उसने यहां पर सिर्फ बच्चे का धड़ फेंका था। जबकि बच्चे का हाथ-पैर और सिर किसी दूसरी जगह पर फेंक दिया था. बच्चे के लापता होने पर 26 अगस्त को सदियापुर करेली की रहने वाली बच्चे की मां कामिनी सिंह ने करेली थाना पुलिस को सूचना दी थी कि उसका बेटा सुबह 8:30 बजे घर से स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर शास्त्री नगर करेली गया था. लेकिन घर वापस नहीं लौटा. ‌इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था.

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे
करेली थाना पुलिस, एस ओ जी सिटी व यमुनानगर व सर्विलांस सेल गुरुवार 28 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर करेली थाना क्षेत्र के सैदपुर के बरखंडी महादेव मंदिर रोड से अभियुक्त सरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त 58 वर्षीय सरन सिंह का आपराधिक इतिहास भी है. उसके खिलाफ प्रयागराज के करेली थाने में कुल तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।पुलिस बच्चे की हत्या के लिए उकसाने वाले तांत्रिक की भी तलाश कर रही है.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttarakhand

लाश-1, टुकड़े-9, हत्यारा-दादा… हाथ-पैर यहां, तो खोपड़ी वहां, हत्या की कहानी

By