जयपुर। जयपुर शहर के मोती डूंगरी और आदर्श नगर थाना इलाके स्थित एक स्कूल के प्रिंसिपल को ईमेल भेजकर जयपुर के 6 स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। ईमेल मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाया और स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को संभाला। बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उन्हें किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि टीमों का सर्च ऑपरेशन जारी है। मोती डूंगरी थाना इलाके के तिलक नगर स्थित एमपीएस स्कूल के प्रिंसिपल को अज्ञात व्यक्ति ने मेल कर लिखा कि जयपुर के 6 स्कूलों को बम से उड़ा दिया जाएगा। प्रिंसिपल ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मोती डूंगरी थाना और आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल में से स्टाफ को बाहर निकालकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसके अलावा एमपीएस स्कूल के प्रिंसिपल को भी अज्ञात व्यक्ति ने मेल कर बम से उड़ने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरु किया।
इन स्कूलों को मिली धमकी
बगरू स्थित एमपीएस, माणक चौक, विद्याधर नगर, वैशाली नगर, निवारू रोड स्थित स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इनके अलावा मालपुरागेट बम्बाला पुलिया के पास स्थित स्कूल में भी बम की सूचना मिली।
एयरपोर्ट पर बम की सूचना
कोर्ट ग्रुप ने दोपहर में सीआईएफ की ऑफिशल मेल आईडी पर मेल भेज कर कहा कि एयरपोर्ट पर बम रखा है, निर्दोषों की जान बचा सकते हो, तो बचा लो। तुरंत हरकत में आई सीआईएसफ और स्थानीय पुलिस समेत बीडीएस टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन 3 घंटे के बाद भी कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस प्रशासन और आमज ने राहत की सांस ली ।
