script

नई दिल्लीPublished: Apr 01, 2023 05:22:00 pm

यूपी में काउंसिल स्कूल और मान्यता प्राप्त स्कूल में क्लास 1 से 8 के स्टूडेंट्स इस बार भी फेल नहीं होंगे। काउंसिल ने इन सभी स्टूडेंट्स को अगली क्लास में प्रमोट करने और मूल्यांकन और रिपोर्ट कार्ड बांटने के निर्देश दिए हैं। जिन छात्रों ने परीक्षा नहीं भी दी है, तब भी उन्हें एक अप्रैल से शुरू हो रहे न्यू एजुकेशन सेशन में नई क्लास में एडमिशन मिल जाएगा।

,

Promote To Students

UP Government: यूपी में पढ़ाई कर रहे कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक के स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर आयी है। यूपी में काउंसिल स्कूल और मान्यता प्राप्त स्कूल में क्लास 1 से 8 के स्टूडेंट्स इस बार भी फेल नहीं होंगे। काउंसिल ने इन सभी स्टूडेंट्स को अगली क्लास में प्रमोट करने और मूल्यांकन और रिपोर्ट कार्ड बांटने के निर्देश दिए हैं। जिन छात्रों ने परीक्षा नहीं भी दी है, तब भी उन्हें एक अप्रैल से शुरू हो रहे न्यू एजुकेशन सेशन में नई क्लास में एडमिशन मिल जाएगा। इससे संबंधित आदेश सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित सभी परिषदीय विद्यालयों एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा एक से 8 तक किसी भी छात्र की कक्षोन्नति रोकी नहीं जाएगी। उन्हें नियमानुसार आगे की कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply