जयपुर। जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में 7वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 3784 ग्रेजुएट्स पास आउट में से 1400 ग्रेजुएट्स छात्रों को समारोह में डिग्रियां दी गई। इनमें 1381 फुल टाइम और 2403 डिस्टेंस एजुकेशन की डिग्री दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पद्म विभूषण आरए माशेलकर (चांसलर, आईसीटी, मुंबई और पूर्व महानिदेशक,सीएसआईआर) इसी के साथ अतिथि शरद विवेक सागर (प्रसिद्ध सामाजिक उद्यमी और संस्थापक और सीईओ, द डेक्सटेरिटी ग्लोबल ग्रुप) मौजूद रहे। इस मौके पर 26 गिल्ड,13 सिल्वर और 12 ब्रोंज मेडल दिए गए।
यूनिवर्सिटी चेयरपर्सन ओपी अग्रवाल ने बताया कि समारोह में 11 शोध की उपाधि और 1 ऑनरेरी शोध उपाधि मुख्य अतिथि पद्म विभूषण आरए माशेलकर को प्रदान की गई।
