टॉप न्यूज़


  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bharatpur
  • Three Masked Miscreants Carried Out The Robbery Incident, Threatened To Kill By Showing Weapons, Took Away The Necessary Papers Including Cash, Mobile

भरतपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

डेमो पिक।

भरतपुर जिले के नदबई थाना इलाके के डेहरा मोड़ पर देर रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने दो भाइयों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। दोनों भाई मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे तभी तीन नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिल से उनके पीछे आये और हथियार के बल पर दोनों भाइयों के साथ लूट की।

पीड़ित सुरेश चंद ने बताया की वह कल झालावाड़ से अपने गांव खटोटि आया था। करीब देर रात 12 बजे बस पर उसका छोटा भाई उसे लेने आया हुआ था। जब वह अपने घर की तरफ जा रहे थे तो खटोटि वाले रास्ते पर उनका तीन लोग मोटरसाइकिल से पीछा करने लगे और आगे जाकर उन्होंने सुरेश की मोटरसाइकिल के सामने अपनी मोटरसाइकिल लगा दी और उसमे से एक बदमाश ने सुरेश की कनपटी पर हथियार रख उन्हें जान से मरने की धमकी दी।

सुरेश के कंधे पर जो बैग था वह बदमाशों ने उससे ले लिया और दोनों भाइयों की तलाशी ली। उनके दो मोबाइल, एक बैग, 15 सौ रुपये सहित कुछ जरूरी कागजात थे जिनको आरोपियों ने उसे ले लिया और बाइक की चाबी निकाल कर अपने साथ ले गए। थोड़ी आगे जाकर बाइक की चाबी रास्ते में फैक दी। जिसके बाद सुरेश और उसके भाई ने मोटरसाइकिल की चाबी ढूंढी और थाने जाकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

By admin

Leave a Reply