टॉप न्यूज़


उदयपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

विक्ट्री साइन दिखाते हेल्थ वॉरियर्स।

लेकसिटी उदयपुर में अब कोरोना संक्रमण कंट्रोल होने लगा है। 13 महीने के लंबे इंतजार के बाद शहर के सारे जहां खाली होने के कगार पर पहुंच गए हैं। वहीं संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन घट रही है। उदयपुर में बीते 24 घंटे में कोरोना से ग्रसित 3 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 1 शहरी और 2 ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज शामिल हैं।

राहत की बात यह है कि पिछले चार दिन से उदयपुर के किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। अब जिले एक्टिव केस की संख्या 61 है। इनमें से 60 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और सिर्फ एक मरीज एमबी के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती है।

कोरोना काल के पिछले 13 महीने बाद यह पहला मौका है। जब शहर में सिर्फ एक ही मरीज भर्ती है। अब 21 कोविड हॉस्पिटलों में से ईएसआईसी सहित 20 कोविड हॉस्पिटलों में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है। रविवार को मावली, जावर माइंस, शहर में रानी विला में रोगी मिले।

आज 3 सेंटर पर सेकंड डोज ही लगेगी

शहर में सोमवार को 3 सेंटर्स पर ही वैक्सीनेशन होगा। सभी सेंटर्स पर दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके लिए रविवार को स्लॉट भी बुक किए गए। यानी सोमवार को किसी भी सेंटर पर ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। सैटेलाइट हॉस्पिटल सेक्टर-6 में 370 डोज कोविशील्ड, यूपीएचसी धानमंडी में 350 कोविशील्ड और यूपीएचसी मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में 250 को-वैक्सीन के डोज लगाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

By admin

Leave a Reply