फ्लोरबॉल हॉकी: दिव्यांग रोहित कनवाल का चयन, बेहदर प्रदर्शन के बाद नेशनल में आएंगे नजर, साकार होगा सपना


रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. विशेष बच्चों के लिए स्पेशल ओलंपिक भारत के अंतर्गत कई प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. जिसमें दिव्यांग बच्चों अपने-अपने कैटेगरी की प्रतियोगिता में भाग लेते हैं. उत्तराखंड के अल्मोड़ा के दिव्यांग बच्चे भी स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में काफी बेहतर कर रहे हैं. मंगलदीप विद्या मंदिर के छात्र रोहित कनवाल का फ्लोरबॉल हॉकी में चयन हुआ है. दरअसल मंगलदीप विद्या मंदिर दिव्यांग बच्चों का स्कूल है और यहां पर बच्चों को उनकी मानसिक से लेकर उन्हें शारीरिक रूप से फिट रखा जाता है.

कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जो खेलकूद में आगे रहते हैं. इस बार फ्लोरबॉल में दिव्यांग रोहित कनवाल का चयन हुआ है. अक्टूबर में आयोजित होने वाले कैंप के लिए उनका सिलेक्शन हुआ है. अगर कैंप में उनका सिलेक्शन हुआ, तो वह नेशनल टूर्नामेंट के लिए सिलेक्ट हो जाएंगे. जिसकी तैयारी इन दिनों वह कर रहे हैं. इसके लिए स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर उनके ऊपर काफी मेहनत कर रहे हैं.

साकार होगा सपना
दिव्यांग रोहित कनवाल ने बताया कि उनका सिलेक्शन फ्लोरबॉल में हुआ है. उन्हें काफी अच्छा लग रहा है कि उनका चयन इसके लिए हुआ है, जिसकी वह प्रैक्टिस इन दिनों कर रहे हैं. उनका सपना है कि वह जब आगे के लिए सेलेक्ट हो जाएंगे, तो वह फ्लोरबॉल में गोल्ड मेडल लाना चाहते हैं.

प्रैक्टिस में जुटे रोहित कनवाल
स्पोर्ट्स टीचर भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया फ्लोरबॉल में रोहित कनवाल का सिलेक्शन हुआ है. रोहित काफी अच्छे ढंग से प्रैक्टिस कर रहा है. अक्टूबर में रोहित का कैंप राजस्थान में होना है, जिसकी तैयारी स्कूल में चल रही है. अगर रोहित कैंप में अच्छा करते हैं, तो उनका सिलेक्शन नेशनल के लिए हो सकेगा.

खेलकूद में आगे रहते हैं छात्र
मंगलदीप की प्रधानाचार्य भारती पांडे ने बताया कि उनके स्कूल के बच्चे खेलकूद में आगे रहते हैं. पिछले कई सालों से बच्चों के द्वारा काफी अच्छा प्रदर्शन किया जा रहा है और इस बार रोहित कनवाल का चयन हुआ है, जिससे सभी को खुशी है.

Tags: Almora News, Local18, Uttarakhand news

By admin

Leave a Reply