पाली।43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अरावली की पहाड़ियों में परशुराम महादेव मंदिर का मनमोहक नजारा। - Dainik Bhaskar

अरावली की पहाड़ियों में परशुराम महादेव मंदिर का मनमोहक नजारा।

श्रावण के पहले सोमवार को शहर सहित जिले भर के शिवालयों में दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भगवान भोले के दर्शन कर प्रसाद चढ़ा श्रद्धालुओं ने खुशहाली की कामना की तथा कोरोना महामारी से राहत दिलाने की कामना की। शहर के सोमनाथ मंदिर, लाखोटिया महादवे मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां मंदिर व भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग का भूलों से आकर्षक शृंगार किया गया। दिन भर मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। शहर के अन्य शिव मंदिरों में भी सोमवार का श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।

श्रावण के प्रथम सोमवार को सोमनाथ महादेव मंदिर में शिवलिंग का किया गया आकर्षक शृंगार।

श्रावण के प्रथम सोमवार को सोमनाथ महादेव मंदिर में शिवलिंग का किया गया आकर्षक शृंगार।

अरावली की पहाड़ियों में बसे परशुराम महादेव मंदिर में श्रावण के पहले सोमवार को दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। भगवान भोलेनाथ के जैकारे लगाते हुए उत्साह से श्रद्धालु चढ़ाई चलते हुए परशुराम महादेव की गुफा की ओर बढ़ते नजर आए। शिवलिंग का रघु पुरी, राधेश्याम पुरी गोस्वामी व पुजारी ने शिवलिंग का बिल्व पत्र आदि से अभिषेक किया। यहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कुण्डधाम सहित पार्किग स्थल पर पुलिस के जवान तैनात किए गए। कुण्डधाम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मदन लुहार, भोमाराम देवासी, फूलचंद प्रजापत, हरिशंकर राव, गुफा मंदिर उदावड व्यवस्थापक अम्बालाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष तरूण शर्मा आदि मौजूद रहे। इसी तरह सांडेराव के निकट स्थित निम्बों का नाथ शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। तखतगढ़ क्षेत्र के कुदेंश्वर महादेव, पावा के पावेश्वर महादेव एवं पावटा के मनकेशवर महादेव सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में शिवालय सजे हुए हैं। दिन भर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।

तखतगढ़ के कुंदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान महादेव का अभिषेक करते हुए श्रद्धालु।

तखतगढ़ के कुंदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान महादेव का अभिषेक करते हुए श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं…



Source link

By admin

Leave a Reply