टॉप न्यूज़


नागौर20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ठगी का आरोपी गिरफ्तार।

नागौर के खुनखुना थाना क्षेत्र में पुलिस ने रेलवे में नौकरी के नाम पर झांसा देकर थाना क्षेत्र के पांच युवकों द्वारा 10 लाख रुपए ठगने के आरोपी रेलवे के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामकरण पुत्र गोपी राम जाट उम्र 32 साल से रेलवे में सरकारी नौकरी कर रहा है और रेलवे स्टेशन मकराना में ट्रैक मेंटेनर पद पर कार्यरत हैं।

ठगी के आरोपी रेलवे कर्मचारी रामकरण को पुलिस लम्बे समय से तलाश कर रही थी। रामकरण कभी फोन बंद कर लेता तो कभी नंबर बदल लेता और पुलिस दबिश के दौरान ड्यूटी पर नहीं होने से पकड़ में नहीं आ रहा था। सोमवार को उसकी लोकेशन गांव मंडावरा में आने पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले पुलिस को देख आरोपी घर से छलांग लगाकर भाग निकला। SHO हरिराम जाजुन्दा ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया और पुलिस थाना लेकर पहुंचे।

फर्जी कॉल लेटर भी किया जारी।

फर्जी कॉल लेटर भी किया जारी।

सीधी भर्ती के नाम से पैसे ठगे, कॉल लेटर भी किया जारी
आरोपी रामकरण ने पीड़ित संजय, अनिल औरअंजू कुकणा निवासी गण कुकणा की ढाणी तोषीणा व राजेंद्र और राकेश मुंदलिया की ढाणी तोषीणा से रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रुपए ठगे थे। आरोपी ने जोधपुर DRM के फ़र्जी सील साइन सहित फर्जी कॉल लेटर भी पीड़ितों तक पहुंचा दिए। फिर बहानेबाजी करता रहा और कभी फोन बंद कर लेता तो कभी अपने कार्यालय पर समय पर नहीं आता। आखिरकार पीड़ितों ने थक हार कर खुनखुना थाना मैं नौकरी के नाम पर ठगी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया।

ऐशो आराम की जिंदगी जीने के लिए किया ठगी का काम
खुनखुना SHO हरिराम जाजुन्दा ने बताया कि आरोपी रामकरण लग्जरी लाइफ जीने के लिए ठगी का काम करता है। उन्होंने बताया कि रामकरण बड़ी गाड़ियों का शौकीन है और बड़ा घर बनाने के लिए यह काम किया था। रामकरण ने ऐशो आराम से जिंदगी जीने के लिए बेरोजगार युवकों को ठगने का काम करता है।

इनपुट : अली शेर खान (शेरानी आबाद)

खबरें और भी हैं…



Source link

By admin

Leave a Reply