Last Updated:
Uttarakhand Holiday: अगस्त महीनें में कुछ सार्वजनिक छुट्टियां हैं यानी स्कूल भी बंद रहेंगे. ऐसे में बच्चों की मस्ती एक पल भी रुकने वाली नहीं है. जानिए अगस्त में किस दिन रहेगा अवकाश, जिससे ज़रिए आप एक अच्छा हॉलि…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- उत्तराखंड में अगस्त के महीने में स्कूल 8 दिन बंद रहेंगे.
- अगस्त में 3 सार्वजनिक छुट्टियां और 5 रविवार होंगे.
- छुट्टियों में बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं.
अगस्त माह में बच्चों की धमाचौकड़ी!
उत्तराखंड शासन की ओर से साल के शुरुआत में जारी अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, अगस्त 2025 में तीन बड़ी सार्वजनिक छुट्टियां होंगी. खास बात यह है कि ये छुट्टियां त्योहार और ख़ास दिवस पर हैं, जिनका इंतज़ार बच्चों से लेकर बड़ों तक को रहता है. इन दिनों ज्यादातर स्कूल भी बंद (August 2025 school holidays) रहेंगे. यानी बच्चों के लिए डबल बोनस–ना पढ़ाई, ना होमवर्क. हालांकि स्वतंत्रता दिवस पर सभी स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसे बच्चे खूब एंजॉय करते हैं.
9 अगस्त (शनिवार) – रक्षाबंधन
15 अगस्त (शुक्रवार) – स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त (शनिवार) – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
हर रविवार को छुट्टी तय मानी जाती है. अब ज़रा सोचिए, अगर महीने में इतनी छुट्टियां हों तो बच्चे कैसे चुप बैठेंगे? घर की दीवारों से टकराती उनकी शोर-गुल की आवाज़ें आपको अभी (Uttarakhand school holiday list) से सुनाई देने लगेंगी. अगस्त महीने में 3 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त, 24 अगस्त, 31 अगस्त को रविवार पड़ेंगे. अगस्त के 31 दिनों में से जब 3 सार्वजनिक अवकाश और 5 रविवार निकाल दें, तो स्कूल सिर्फ 23 दिन ही खुलेंगे यानी 8 दिन पूरी तरह बंद रहेंगे.
स्कूलों की छुट्टी यानी घर में होगी हलचल!
इन त्योहारों और छुट्टियों के दौरान उत्तराखंड के ज़्यादातर स्कूल भी बंद रहेंगे. बच्चों के लिए ये समय मस्ती, घूमने-फिरने और देर तक सोने का होगा. लेकिन पैरेंट्स के लिए ये सिरदर्द या फिर एक प्लानिंग चैलेंज बन सकता है. हर दिन नए सवाल- आज क्या करेंगे? कहां घूमेंगे? क्या खाएंगे?

छुट्टियों को बनाएं यादगार
इन छुट्टियों को केवल आराम तक सीमित न रखें. यह समय है बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का…कोई शॉर्ट ट्रिप, पहाड़ों में घूमना, कोई पारिवारिक खेल या फिर साथ में कोई नई चीज़ सीखना. स्कूल की ये छुट्टियां रिश्तों को मज़बूत करने का भी मौका हो सकती हैं. अगस्त 2025 में उत्तराखंड में सभी स्कूल 8 दिन बंद रहेंगे. और हां, अगर घर में बच्चे हैं, तो छुट्टी मतलब मस्ती की तैयारी, लेकिन जिम्मेदारी के साथ. गौरलब है कि उत्तराखंड में बरसात का मौसम है. ऐसे में भारी बारिश के अलर्ट के दौरान कई बार जिलाधिकारी भी मौसम को देखते हुए बीच-बीच में स्कूलों की छुट्टी करते हैं. अगर, ऐसा होता है तो समझें…अगस्त माह में ये 8 छुट्टियों की संख्या बढ़ भी सकती हैं.
