अल्मोड़ा में खुले स्विमिंग पूल, छोटे बच्चों से लेकर बड़े ले रहे ट्रेनिंग, जानें लोकेशन


रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. बड़े महानगरों की तरह सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा भी अब धीरे-धीरे विकसित होता नजर आ रहा है. अल्मोड़ा जैसे शहर में भी स्विमिंग जैसी सुविधा मिल पा रही है. स्विमिंग पूल खुलने से छोटे बच्चों से लेकर बड़ों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. स्विमिंग पूल की सुविधा अल्मोड़ा के शारदा पब्लिक स्कूल में शुरू हुई है. यहां पर स्कूल के बच्चों के साथ बाहर के लोग भी आकर स्विमिंग सीख रहे हैं और अपने आप को फिट रखने के लिए भी लोग स्विमिंग कर रहे हैं.

अक्सर, देखा गया है कि गर्मियों के मौसम में लोग नदी किनारे में स्विमिंग करने के लिए जाते हैं जिसमें आपको अधिकतर बच्चे दिखाई देते हैं और कई बार तो ऐसी खबरें भी आती हैं की नदी में डूबने से हादसा हुआ है. अगर आपको स्विमिंग नहीं आती है तो आप यहां पर खुले ऑल वेदर स्विमिंग पूल में जाकर स्विमिंग सीख सकते हैं और काफी संख्या में स्कूल के बच्चों के साथ बाहर के लोग भी स्विमिंग सीख रहे हैं.

क्या है चार्ज और टाइमिंग?
यहां का स्विमिंग पूल सुबह 7:30 से लेकर 8:30 और दिन में 4 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक खुला रहता है. जिसका शुल्क ₹3000 है और स्कूल के बच्चों के लिए ₹300 फीस रखी गई है. स्विमिंग करने आ रही हर्षिता बिष्ट ने बताया उन्हें पहले से ही स्विमिंग सीखने की इच्छा थी और अल्मोड़ा में इससे पहले तक स्विमिंग पूल कहीं नहीं था पर जबसे यहां पर ये खुला है तबसे बहुत लगातार यहां पर आती है. इस पूल की खास बात यह है कि ये ऑल वेदर स्विमिंग पूल है.

लोग कर रहे मस्ती
स्थानीय निवासी डॉक्टर शिवांगी जीना ने बताया उन्हें यहां पर आते हुए 15 दिन हो चुके हैं. उन्हें यहां पर स्विमिंग सीखना काफी अच्छा लग रहा है. उन्होंने बताया कि स्विमिंग करने से आपका हार्ट ठीक रहता है और आपका वजन भी कम होता है इसके अलावा कई अन्य बीमारियां भी दूर होती हैं उनका मानना है कि हर किसी को स्विमिंग करनी जरूरी चाहिए और उनका बचपन से ही स्विमिंग करने का शौक था जो अब पूरा हो रहा है.

क्या कह रहे लोग
स्विमिंग करने आ रहे सुनील धानिक ने बताया वह करीब डेढ़ महीने से यहां पर स्विमिंग सीख रहे हैं. उन्होंने बताया आजकल की युवा पीढ़ी में शारीरिक और मानसिक तनाव देखा जा रहा है. उन्होंने बताया स्विमिंग करने से ये सभी चीज दूर होती हैं. स्विमिंग करने से बॉडी का फूल वर्कआउट होता है. सुनील ने बताया अल्मोड़ा जैसे शहर में स्विमिंग जैसी सुविधा उपलब्ध हो रही है उनका मानना है कि हर किसी को इस सुविधा का लाभ उठाना चाहिए.

स्विमिंग का क्रेज 
स्विमिंग की ट्रेनर रूपाली चौधरी ने बताया करीब एक साल पहले यहां पर स्विमिंग पूल की शुरुआत हुई थी और काफी संख्या में लोग यहां पर आकर स्विमिंग सीख रहे हैं. स्कूल के बच्चों के साथ बाहर के लोग भी यहां पर आ रहे हैं. स्विमिंग पूल में हर उम्र के लोग यहां पर आकर स्विमिंग सीख कर रहे हैं. रूपाली ने बताया लगातार स्विमिंग का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है और काफी संख्या में बाहर के लोग भी यहां पर आकर स्विमिंग करना सीख रहे हैं.

Tags: Local18

By admin

Leave a Reply