चमोली पुलिस ने चलाया ऑपरेशन इवनिंग स्टार्म अभियान', जानें इसका उद्देश्य


सोनिया मिश्रा/चमोली. चमोली पुलिस जिले में शांति व्यवस्था बनाने के लिए समय-समय पर नए-नए अभियान एक्सपेरिमेंट के तौर कर करती रहती है. जिनमें सामाजिक जागरूकता आदि शामिल हैं. उसके बावजूद जिले में कहीं न कहीं असामाजिक तत्व पुलिस के कार्यों में रोड़ा बन रहे हैं और सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. जिसके लिए चमोली पुलिस ने एक अभियान शुरू किया है जिसका नाम है ‘ऑपरेशन इवनिंग स्टार्म’.

इस अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशन में थाना प्रभारियों का निर्देश किया गया था कि बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, रैश ड्राइविंग, नशे में गाड़ी चलाने, खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने, होटल, ढाबों, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, पिलाने, धूम्रपान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. इस अभियान के लिए पुलिस टीम सादे कपड़े पहनकर लगातार गश्त करे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे.

6 नाबालिक बच्चों की काउंसलिंग
जिसके बाद से जिले में यह अभियान शुरू हुआ और उपाधीक्षक गोपेश्वर नताशा सिंह की निगरानी में और संजीव चौहान के नेतृत्व में थाना गोपेश्वर द्वारा नगर में चेकिंग अभियान चलाया. जिसमें गोपेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कूली नाबालिक बच्चों द्वारा सड़कों पर स्टंट करते, नशे में बाइक चलाते, बिना हेलमेट के बाइक चलाते, रैश बाइक को चलाते देखा गया. जिसके बाद 6 नाबालिक बच्चों को थाने लाकर उनके परिजनों के सामने उनकी काउंसलिंग की गई और भविष्य के लिए हिदायद देकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया.

क्या है ऑपरेशन का उद्देश्य ?
पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि जिले में लगातार पुलिस द्वारा नए-नए अभियान शुरू किए गए हैं. जिनमें से ऑपरेशन इवनिंग स्टार्म भी एक है. इस अभियान का उद्देश्य आम जनमानस तक पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करना है. साथ ही सुरक्षा की भावना बढ़ाना और अप्रिय गतिविधि में लिप्त लोगों के भीतर डर पैदा करना है. जिसके लिए चमोली पुलिस मुस्तैदी से जुटी हुई है और जिले भर में यह अभियान लगातार चलता रहेगा.

Tags: Chamoli News, Local18, Uttarakhand news

By admin

Leave a Reply