अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम

जयपुर। राजस्थान में ऑर्गन ट्रांसप्लांट में फर्जीवाड़े और ऑर्गन की अवैध खरीद बेचान को रोकने के लिए हेल्थ विभाग और मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट मिलकर एक ऐसा हाईटेक सिस्टम विकसित करने जा रहा है जिसमे अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट की संभावनाओं को रोका जा सके। इस के ऑनलाइन हाईटेक सिस्टम बनाए का काम शुरू हो गया है। विभाग की अतरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह इसमें खुद बड़े फैसले कर रही है।

ऑनलाइन सिस्टम में डोनर और रिसीवर की आईडी, उनकी पहचान और रिलेशन आदि का पूरा ब्योरा अपलोड होगा ताकि डोनर और रिसीवर की पहचान की जा सके। ओरेगन ट्रांसप्लांट की सारी ओपचारिकताएं ट्रांसप्लांट ऑफ़ ह्यूमन ऑर्गन एक्ट के तहत होगी।

By admin

Leave a Reply