उत्तराखंड चुनाव : दावेदारों की भरमार, कपकोट-बागेश्वर सीटों पर BJP कैसे पाएगी पार?


सुष्मिता थापा
बागेश्वर. उत्तराखंड में भले ही मौसम सर्द है, लेकिन विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों को लेकर राजनीतिक गलियारों में गर्माहट खूब है. सभी दलों में टिकट के दावेदार सक्रिय हो चुके हैं क्योंकि इस महीने से पार्टियां अपने उम्मीदवारों का चयन और ऐलान करना शुरू कर देंगी. इन स्थितियों के बीच बागेश्वर ज़िले में भाजपा में दावेदारों की भरमार दिख रही है. ज़िले के विधानसभा क्षेत्रों में एक दर्जन से ज़्यादा दावेदार पार्टी में उभरकर आ रहे हैं. ज़िले में दो विधानसभाएं हैं, जिनमें से कपकोट विधानसभा क्षेत्र में करीब सात दावेदार हैं, जिन्होंने टिकट को लेकर मैराथन शुरू कर दी है.

ज़िले की दो विधानसभा सीटों यानी कपकोट और बागेश्वर, दोनों सीटों पर फिलहाल भाजपा का ही कब्ज़ा है. कपकोट में बलवंत भौर्याल और बागेश्वर में चंदन राम दास सीटिंग विधायक हैं और सशक्त दावेदार भी. जीते हुए मौजूदा विधायकों के होते हुए भाजपा में नए दावेदारों की भी कमी नहीं है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार कपकोट विधानसभा से सविता नगरकोटी, सुरेश गढि़या, शेर सिंह गढि़या, गणेश मर्तोलिया, विक्रम शाही, वर्तमान ब्लॉक प्रमुख गोविन्द सिंह दानू आदि के नाम आगे आ रहे हैं. ये सभी विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट की आस लगाए बैठे हैं.

कपकोट विधायक चुनाव लड़ेंगे या नहीं?
इनके अलावा, वर्तमान ज़िला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव के पति लक्ष्मण देव ने भी कपकोट विधानसभा से टिकट के लिए अपनी मंशा ज़ाहिर की है. भाजपा के कुछ कार्यकर्ता दबी जुबान में कपकोट विधायक बलवंत भौर्याल के चुनाव न लड़ने की बात भी कर रहे हैं, लेकिन विधायक कपकोट चुनाव मैदान में उतरेंगे या नहीं, अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी साफ नहीं है. वहीं, बागेश्वर सीट पर अब तक मारामारी अपेक्षाकृत कम दिख रही है.

हैट्रिक लगा चुके हैं चंदन राम दास
बागेश्वर सीट पर अभी तीन ही दावेदार सामने आए हैं. हालांकि सीटिंग विधायक दास यहां रिकॉर्ड कायम करते हुए 2007, 2012 और 2017 में लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं. इस सीट पर उनके अलावा पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष दीपा आर्या व जेसी आर्या ने भी दावेदार के तौर पर ताल ठोकी है. कहा जा रहा है​ कि ज़िले की राजनीति में सक्रिय मथुरा प्रसाद भी दावेदारों में शामिल हो सकते हैं.

आपके शहर से (बागेश्वर)

उत्तर प्रदेश

  • उत्तराखंड चुनाव : दावेदारों की भरमार, कपकोट-बागेश्वर सीटों पर BJP कैसे पाएगी पार?

  • Crime in Uttarakhand: मीलों दूर बैठे लोगों से करोड़ों की ठगी, दमन-दीव पुलिस ने कबूतरबाज को पहाड़ में दबोचा

  • Uttarakhand Culture : पिछले साल रस्म अदायगी थी, इस बार ऐतिहासिक ढंग से होगा उत्तरायणी मेला

  • Bageshwar: बरातियों ने ऐसी की आतिशबाजी की उन्हीं पर पड़ गई भारी, जानें क्या है मामला…

  • मोबाइल पर वायरल वीडियो में दिखी बीवी तो थाने पहुंचा पति, कहा- गलत धंधा करती है…

  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: बागेश्वर में पहली बार महिला दावेदारों ने ठोकी ताल

  • उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों में सीटों का संकंट, इधर लचर सिस्टम से कराह रहे पहाड़ के स्कूल-कॉलेज

  • इधर उत्तराखंड स्थापना दिवस पर विकास के दावे, उधर डोली पर अस्पताल जाने को मजबूर पहाड़ के ग्रामीण

  • Uttarakhand Glacier Accident : सुंदरढूंगा से SDRF ने आखिरकार पांचों शव निकाले, लापता गाइड की तलाश जारी

  • बागेश्वर: घर के अंदर सो रहे परिवार पर अचानक गिरा मलबा, तीन लोग दबे, बच्चे की बच गई जान

  • Uttarakhand News: पेड़ों को बचाने के लिए 48 साल बाद उत्‍तराखंड में फिर ‘चिपको’ आंदोलन, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश

Tags: Bageshwar Assembly Seat, Bageshwar News, Bageshwar Politics, Uttarakhand Assembly Election 2022, Uttarakhand BJP, Uttarakhand news