Tag: Uttarakhand Assembly Election
Uttarakhand Chunav: कांग्रेस का नया सिरदर्द – लोकल vs बाहरी! हॉट सीट हरिद्वार पर कैसे निपटेगी कांग्रेस?
पुलकित शुक्लाहरिद्वार. उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस के सामने चुनौतियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ प्रदेश स्तर पर पार्टी के नेतृत्व को लेकर विवाद छिड़े हुए हैं, तो दूसरी तरफ हरिद्वार नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस का मान्य नेता कौन होगा, इसे लेकर कलह दिख रही है. वजह यह है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने इस सीट से टिकट की दावेदारी कर दी है. राष्ट्रीय प्रवक्ता के हरिद्वार में डेरा डाल लेने से स्थानीय नेताओं और टिकट के दावेदारों में खलबली मच गई है. माना जा रहा है कि हरिद्वार में कांग्रेस ... Read more
Opinion : क्या है कांग्रेस की अंतर्कलह? Uttarakhand Election से ऐन पहले आखिर दुख क्यों जता रहे हैं हरीश रावत?
देहरादून. उत्तराखंड कांग्रेस में यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है कि दो गुट तो कम से कम हैं. इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद जब नेता प्रतिपक्ष चुना जाना था, तब भी इन दो गुटों के बीच पार्टी को बैलेंस बनाना था और तब भी जब चुनाव के सिलसिले में ज़िम्मेदारियां और भूमिकाएं तय की जानी थीं. एक गुट हरीश रावत का माना जाता है, जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बड़े सहयोगी हैं. दूसरा गुट नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का समझा जाता है. अब विधानसभा चुनावों से ऐन पहले ... Read more
Migration in Uttarakhand : क्या पलायन लील जाएगा एक और सीट? अब EC के डेटा से उठा सवाल
अल्मोड़ा. पलायन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद अब मतदाता सूची से जुड़े आंकड़े पहाड़ों में पलायन का बड़ा सच बयान कर रहे हैं. राज्य में अल्मोड़ा और पौड़ी ज़िलों में ही सबसे ज़्यादा पलायन हुआ है और इसकी गवाही दे रहा है वोटरों से जुड़ा डेटा. अल्मोड़ा ज़िले में पिछले पांच सालों में मतदाताओं की संख्या 5831 ही बढ़ी है. इनमें भी रानीखेत और सल्ट विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां वोटरों की संख्या बीते 5 सालों में कम हो गई है. इन चौंकाने वाले आंकड़ों को लेकर सियासत चरम पर है क्योंकि कांग्रेस का आरोप है कि पहाड़ों में ... Read more
उत्तरखंड चुनाव: ‘केदारनाथ की गुफाएं हमने बनवाईं’, हरीश रावत ने कांग्रेस को दिए और कितने क्रेडिट?
देहरादून. जैसे जैसे चुनाव प्रचार की गति बढ़ रही है, उत्तराखंड के चुनाव से पहले श्रेय लेने की राजनीति भी बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केदारनाथ में पुनर्निर्माण और विकास का ढिंढोरा पीट रही भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि आज जिन गुफाओं में लोग साधना करने आ रहे हैं, उनके काम का श्रेय पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का है, न कि वर्तमान भाजपा सरकार का. यही नहीं, भाजपा के प्रचार स्लोगन ‘अबकी बार 60 पार’ पर भी जवाबी हमला बोलते हुए हरीश रावत ने कहा कि ... Read more
Manish Sisodia Interview : AAP नहीं करती BJP-कांग्रेस जैसी सियासत, कई नेता हैं संपर्क में, जानिए 10 बड़े बयान
हल्द्वानी. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 4 दिन के कुमाऊं दौरे पर आम आदमी पार्टी के लिए चुनावी ज़मीन बनाने के अभियान में जुटे हैं. पार्टी के लिए चुनावी माहौल तैयार कर रहे सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल और उनकी दिल्ली सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि कई पार्टियों के नेता अब भी आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं. इसके अलावा, धर्म की राजनीति बनाम मुद्दों की राजनीति पर भी बेबाक राय दी. न्यूज़18 के साथ विशेष बातचीत में सिसोदिया ने साफगोई से सवालों के जवाब दिए और उत्तराखंड की राजनीति के लिहाज़ से कई अहम बातें कहीं. ... Read more
Uttarakhand Chunav: काशीपुर में केजरीवाल का ऐलान; सरकार आने दो, 1 माह में बना देंगे 6 नए जिले
देहरादून. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand assembly election) शुरू होने के पहले ही वादों की बौछार शुरू हो गई है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने यहां काशीपुर में बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनते ही एक महीने में, 6 नए जिले बनाए जाएंगे. दरसअल, पिछले काफी समय से उत्तराखंड में 6 नए जिले बनाने की मांग चल रही है, जिसमें काशीपुर, रानीखेत, डीडीहाट, रुड़की यमुनोत्री, और कोटद्वार शामिल हैं. इसी मांग को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के 1 महीने के अंदर सभी ... Read more
Politics of Uttarakhand : अब इस नेता के दलबदल की चर्चा, क्या फिर BJP को लगेगा झटका?
रुड़की. उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कुछ नेताओं के भाजपा में शामिल होने और कुछ के कांग्रेस में लौटने की खबरें तो आई ही, ये भी चर्चा लगातार रही कि बीजेपी के कौन से नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. अब दलबदल की इस सियासत में बहुजन समाज पार्टी का नाम भी सुर्खियों में आ रहा है. हरिद्वार ज़िले की भगवानपुर विधानसभा में एक बार फिर बड़े नेताओं के नाम के साथ दलबदल की राजनीति की चर्चाएं जुड़ रही हैं. चुनाव से ऐन पहले एक बार फिर हो रही इस उथलपुथल में अगर इन चर्चाओं में ज़रा ... Read more
उत्तराखंड चुनाव : दावेदारों की भरमार, कपकोट-बागेश्वर सीटों पर BJP कैसे पाएगी पार?
सुष्मिता थापाबागेश्वर. उत्तराखंड में भले ही मौसम सर्द है, लेकिन विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों को लेकर राजनीतिक गलियारों में गर्माहट खूब है. सभी दलों में टिकट के दावेदार सक्रिय हो चुके हैं क्योंकि इस महीने से पार्टियां अपने उम्मीदवारों का चयन और ऐलान करना शुरू कर देंगी. इन स्थितियों के बीच बागेश्वर ज़िले में भाजपा में दावेदारों की भरमार दिख रही है. ज़िले के विधानसभा क्षेत्रों में एक दर्जन से ज़्यादा दावेदार पार्टी में उभरकर आ रहे हैं. ज़िले में दो विधानसभाएं हैं, जिनमें से कपकोट विधानसभा क्षेत्र में करीब सात दावेदार हैं, जिन्होंने टिकट को लेकर मैराथन शुरू कर ... Read more
VIDEO : जब मदन कौशिक ने लगवाए ठहाके, जोशी से बोले – धनसिंह रावत को यहां ‘हैंडपंप’ कहते हैं…
पौड़ी गढ़वाल. श्रीनगर गढ़वाल में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हो रही थी और तब ठहाकों से सदन गूंज गया, जब मदन कौशिक ने धनसिंह रावत को हैंडपंप बता दिया. दरअसल केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी इस बैठक में मौजूद थे और जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक मंच पर आए तो उन्होंने जोशी को बताया कि मंच पर मौजूद कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत को हैंडपंप कहा जाता है. हालांकि उन्होंने बाद में इसका अर्थ भी स्पष्ट किया, लेकिन थोड़ी देर के लिए मंच पर कहकहे लगे और बाद में भी इसे लेकर चर्चा और हंसी की फुहारें छूटती रहीं. आगामी ... Read more
Swiggy या Zomato से खाना ऑर्डर किया तो पैकेट पर लिखा होगा आपके लिए खास मैसेज, जानें क्या है मामला…
देहरादून. अगर आपने स्विगी (swiggy) या जोमैटो (zomato) से खाना आर्डर किया है तो आप अपने वोट को लेकर भी अवेयर हो सकेंगे. स्विप कार्यक्रम के तहत वोटर्स को जागरूक करने का ये नया तरीका निकाला गया है. इससे हर किसी की नजर खाने के पैकेट पर लगे पोस्टर पर पड़ रही है. इसे देख लोगों की नजरें इस पर ठहर जाती हैं. पैकेट पर लिखा होता है पहले वोटर बनें. प्रशासन का मानना है कि इससे लोग वोटिंग के लिए प्रेरित होंगे.स्विप कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ अखिलेश मिश्र ने बताया कि एक ओर जहां यूथ को वोट ... Read more