उधारी के पैसे निकलवाने के लिए दोस्‍त ने किया लड़की का इस्‍तेमाल, इंस्‍टाग्राम पर दोस्ती और फिर…


रिपोर्ट: हिना आजमी

देहरादून. अपने दोस्त से उधारी का पैसा निकलवाने और बदला लेने के लिए एक युवक अजीब प्लान बनाया. वहीं, इस प्‍लान को जानकर पुलिस भी दंग रह गई. दरअसल आरोपी ने इस साजिश में देहरादून की रहने वाली एक लड़की की मदद ली और अपने दोस्त के भाई को टारगेट किया. लड़की ने युवक की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना ली. वह इस प्लान में कुछ हद तक सफल भी हुए, लेकिन इससे पहले कि दोनों उससे मोटी रकम ऐंठ पाते पुलिस के हत्थे चढ़ गए. लड़की को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. आरोपी युवक को पुलिस ने रिमांड में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, ब्लैकमेलिंग का यह मामला देहरादून से लेकर जोधपुर तक जुड़ा है. जोधपुर के सरदारपुरा थाना अधिकारी सोमकरण ने इस बारे में बताया कि फलोदी का रहने वाला श्रवण पालीवाल (24) पालीवाल भवन में रहकर पढ़ाई कर रहा है. श्रवण ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसे एक नंबर से उसकी आपत्तिजनक फोटो भेज ब्लैकमेल किया जा रहा है. श्रवण ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी इंस्टाग्राम पर एक लड़की से दोस्ती हुई थी. वह उससे मिलने जोधपुर आई थी. इस दौरान लड़की ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना ली. इसके बाद उसने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. डर के मारे उसने उसे 45 हजारे रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी किए थे, लेकिन अब वह उससे 15 लाख रुपये मांग रही है.

आपके शहर से (देहरादून)


  • Dehradun: देहरादून के विनय गुप्ता का अनोखा शौक, 11 साल की उम्र से कर रहे हैं डाक टिकट कलेक्शन


  • इस वर्ष पूरा हो जाएगा दिल्‍ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेस-वे


  • Delhi Gangrape: अब जनता की अदालत में किरण नेगी का परिवार, अब तक नहीं मिला इंसाफ


  • Dehradun Crime News : उत्तराखंड STF को मिली बड़ी सफलता, वन रक्षक परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश


  • Dehradun News : दून अस्पताल का फुटओवर ब्रिज शुरू, मरीजों को मिलेगी अब यह सुविधा


  • PHOTOS: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर ऋषिकेश त्रिवेणी संगम, मास्टरप्लान के तहत होगा काम, श्रद्धालुओं को होगी सुविधा


  • Uttarakhand Fire: त्यूनी में लकड़ी के 4 मंजिला घर में लगी आग, 4 बच्चों की जलकर मौत


  • ऊपर से वाहन गुजरेंगे, नीचे हाथी और अन्‍य जानवर निकलेंगे, जानें कहां बन रहा है एश‍िया का सबसे लंबा वाइल्‍ड लाइफ कॉर‍िडोर


  • हर महीने 250 लोगों के निःशुल्क आंखों के ऑपरेशन करवाता है यह ट्रस्ट, कई जरूरतमंदों की जिंदगियां की रोशन


  • आखिर 7 साल का बच्चा मम्मी-पापा को क्यों कहने लगा ‘अम्मी-अब्बू’ , जानिए पूरा मामला


  • उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का इतिहास पढ़ेंगे स्टूडेंट्स, सिलेबस में फूलदेई और बग्वाल का भी पाठ

जब खुली पोल तो…
पुलिस ने जब बताया गया नंबर ट्रेस किया, तो उसकी लोकेशन देहरादून मिली. पुलिस की एक टीम देहरादून पहुंची और शाहिना और उसके साथी जोधपुर निवासी प्रकाश पालीवाल को हिरासत में लेकर जोधपुर ले लाई. पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पता चला कि प्रकाश देहरादून में काम करता है. शाहिना उसकी दोस्त है. प्रकाश ने श्रवण को ब्लैकमेल करने के लिए शाहिना का फर्जी आधार कार्ड बनवाया था, जिससे उसने सिम खरीदा और फिर नए अकाउंट से श्रवण से दोस्ती करने को कहा. दोस्ती होने के बाद उसने जोधपुर जाकर श्रवण की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना ली और फिर वे दोनों उसे ब्लैकमेल करने लगे.

थाना अधिकारी सोमकरण ने बताया कि इस मामले में प्रकाश ही मास्टरमाइंड निकला. उससे पूछताछ में पता चला कि श्रवण का भाई ब्रह्मदत्त और प्रकाश दोनों बेंगलुरु में एक दुकान पर नौकरी करते थे. उस समय ब्रह्मदत्त ने प्रकाश से कुछ पैसे उधार लिए थे. रकम लौटाने में वह आनाकानी कर रहा था. इसके बाद प्रकाश ने अपना पैसा निकलवाने और बदला लेने के लिए श्रवण को निशाना बनाया. इस काम में उसने अपनी दोस्त शाहिना की मदद लेते हुए उसे हनी ट्रैप में फंसा लिया. थाना अधिकारी सोमकरण ने बताया कि शाहिना को जेल भेज दिया गया है और प्रकाश से पुलिस रिमांड में पूछताछ की जा रही है.

Tags: Dehradun news, Dehradun police, Instagram, Jodhpur News, Jodhpur Police