कमाल की जोड़ी....एक साथ की पढ़ाई...फिर साथ ही जॉब, अब शुरू किया अनोखा स्टार्टअप, मचा दी है धूम


अरशद खान/देहरादून.उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की रहने वाली शिखा बिष्ट और निधि रावत की जोड़ी कमाल की है. इन्होंने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई एक साथ की. उसके बाद शिखा ने दिल्ली में कुछ समय जॉब भी की लेकिन कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते उन्हें घर बैठना पड़ा और यहां से शुरुआत हुई उनके स्टार्टअप की. वैसे तो आपने अपने घरों में भी इस तरह के टी कोस्टर, फोटो फ्रेम, कपड़े के बैग देखे होंगे. इनका पूरा आर्ट वर्क हाथों से किया जाता है और इस काम को करती हैं निधि रावत और शिखा बिष्ट. वह लकड़ी के गुटकों पर पेंटिंग कर उन्हें मार्केट में बेचती हैं.

Local 18 से बातचीत में शिखा और निधि कहती हैं कि वह बचपन से ही पेंटिंग करती आई हैं. पहले वह कैनवस पर शौकिया तौर पर पेंटिंग करते थे. बाद में उन्हें इससे पैसा कमाने का आइडिया आया और उन्होंने हैंड पेंटिंग से जुड़े क्राफ्ट बनाने शुरू किए. वह कहती हैं कि उनकी जोड़ी हमेशा एक साथ रही है, फिर चाहे स्कूल हो, कॉलेज हो या फिर जॉब, उन्होंने साथ में ही काम किया है, इसलिए वह बिजनेस भी साथ ही कर रही हैं. वह आसपास से लकड़ियों को ढूंढकर लाती हैं, जरूरत पड़ने पर खरीद भी लेती हैं. उसके बाद मशीन के द्वारा उन्हें एक प्रॉपर साइज में कटवाया जाता है और इस तरह तैयार किया जाता है कि उनके सरफेस पर पेंटिंग करने में कोई समस्या न हो.

कैसे खरीदें टी-कोस्टर, फोटो फ्रेम और हैंड बैग?

निधि और शिखा टी-कोस्टर, फोटो फ्रेम और हैंडबैग तैयार करती हैं. ये सभी चीजें या तो लकड़ी से बनी हैं या फिर कपड़े से, इसलिए ये पर्यावरण को दूषित नहीं करती हैं. टी-कोस्टर आम की लकड़ी से बनाए जाते हैं. वहीं फोटो फ्रेम वह ऑनलाइन मार्केट से खरीदकर उनमें पेंटिंग बनाकर बेचती हैं. निधि और शिखा ऑनलाइन माध्यम से कस्टमर से जुड़ती हैं वह ऑनलाइन ऑर्डर लेकर कस्टमर्स की पेंटिंग तैयार करती हैं. कस्टमर उनके इंस्टाग्राम हैंडल @_ARTCHRONICLES पर संपर्क कर सकते हैं. हर आइटम की कीमत अलग-अलग है.

Tags: Hindi news, Local18, Success Story

By admin

Leave a Reply