किचन गार्डन के पौधों में लग गए हैं कीड़े… करें 10 रुपए का उपाय? चंद दिनों में हो जाएंगे छूमंतर
Agency:News18 Uttarakhand
Last Updated:
Kitchen Garden Tips : अगर आप किचन गार्डन में लगे पौधों में लगे कीड़ों से परेशान हैं तो आप देसी उपाय कर इस समस्या से निजात पा सकते हैं. इन दिनों छोटे-छोटे कीड़े पौधों और गमलों में लग जाते हैं, जो पौधों को काफी न…और पढ़ें
पेड़ पौधों में फिटकरी के फायदे
हल्द्वानी. घर के पास खाली जमीन पर किचन गार्डन बनाने का सपना तो सभी का होता है, लेकिन कभी जगह तो कभी जानकारी की कमी से यह सपना पूरा नहीं हो पाता. हालांकि थोड़ी-सी कोशिश से आप कम जगह में भी बढ़िया गार्डन तैयार कर सकते हैं, जिसमें सजावटी फूलों से लेकर तमाम फल और सब्जियां भी उगा सकते हैं. लेकिन कई बार आइस होता है कि हम लोग पौधे तो लगा लेते है लेकिन उनकी ग्रोथ अच्छी नहीं होती और कुछ दिन में पौधे मुरझा जाते हैं. आज हम पौधों की देखभाल और कैसे बेहतर कर सकते हैं उसके बारे में बताने जा रहे हैं. दरअसल, अगर आप अपने पेड़-पौधों की ग्रोथ अच्छी करना चाहते है तो आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते है. पेड़ पौधों के लिए फिटकरी एक कीट नाशक की तरह है.
उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी पर्यावरण प्रेमी शिक्षक भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि आप अपने पेड़-पौधों में फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते है, जिससे पौधों की ग्रोथ बहुत अच्छी होती है. फिटकरी एक ऐसा पदार्थ है जिसमें पोटेशियम सल्फेट और एल्यूमिनियम सल्फेट का मिश्रण पाया जाता है. फिटकरी में पाई जाने वाली खटास पौधों में सिट्रिक एसिड की कमी को दूर करती है. जिससे पेड़- पौधे स्वस्थ रहते हैं और अच्छे से ग्रो करते हैं. फिटकरी मिट्टी के पीएच को बढ़ाती है और साथ ही पौधों में लगे हुए कीड़ों का भी सफाया कर देती है.
मिट्टी में क्षारीयता कम करता है फिटकरी
फिटकरी प्रकृति से उपहार स्वरूप मिला एक खनिज पदार्थ है, जिसका उपयोग ज्यादातर चोट लगने पर किया जाता है. लेकिन कई लोगों यह पता नहीं है कि फिटकरी का उपयोग खेती में भी काफी फायदेमंद होता है. किसान इसका उपयोग मिट्टी की उर्वरता शक्ति और पीएच वैल्यू को संतुलित बनाए रखने के लिए करते हैं. फिटकरी मिट्टी में क्षारीयता को कम करके उसे अधिक उपजाऊ बनाती है, जिससे पौधे मिट्टी से आवश्यक पोषक तत्व सरलता से प्राप्त कर सकते हैं.
मिट्टी में कैसे काम करता है फिटकरी?
किसी भी फसल की अच्छी और बढ़िया पैदावार के लिए मिट्टी का पीएच संतुलित होना बहुत ही जरूरी है. आपकी मिट्टी का पीएच संतुलित मात्रा से अधिक है, तो इसका असर आपके पौधों की बढ़वार और उत्पादन पर पड़ता है. उपजाऊ मिट्टी के लिए पीएच 6 से 7 के बीच में होना चाहिए, जिससे पौधे मिट्टी से आवश्यक पोषक तत्व आसानी से प्राप्त कर सके. जब मिट्टी अधिक क्षारीय होती है, तो पौधों की जड़ों को पोषक तत्वों को मिट्टी से प्राप्त करने में अधिक मुश्किल होती है, जिससे फसलों की बढ़वार रुक जाती है. इस अवस्था में यदि आप फिटकरी का प्रयोग अपनी फसल में करते हैं, तो फिटकरी मिट्टी की क्षारीयता को कम करके उसे संतुलित कर देती है, जिसके कारण पौधे मिट्टी से आवश्यक सभी पोषक तत्वों आसानी से प्राप्त कर सकते है.
Haldwani-cum-Kathgodam,Nainital,Uttarakhand
January 21, 2025, 21:51 IST
किचन गार्डन के पौधों में लग गए हैं कीड़े… करें 10 रुपए का उपाय?