कौन हैं 200 में से 200 अंक प्राप्त करने वाले कृष्ण कुमार, डीयू में मिला एडमिशन

नई दिल्ली. Success Story: मेहनत और लगन से की गई तैयारी किसी भी परीक्षा में आपको सफलता दिला सकती है. इसी मेहनत और लगन की बदौलत छोटे जिलों में पढृने वाले स्टूडेंट, राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहे हैं. हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले कृष्ण कुमार गुप्ता की. जिनको उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने सम्मानित किया है.

बता दें कि कृष्ण कुमार गुप्ता ने 12वीं की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. रीवा जिले से स्कूल की शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद कृष्ण कुमार ने 12वी की परीक्षा एशियन स्कूल देहरादून से पास की है.

बांसुरी बजाना, पूजा करना रूटीन में है शामिल
कृष्ण कुमार गुप्ता बताते हैं कि बांसुरी बजाना और पूजा करना उनकी नियमित दिनचर्या में शामिल है. इससे उनका मन पढ़ाई के लिए ज्यादा एकाग्रचित्त रहता है. खास बात यह है कृष्ण ने यूट्यब से ही बांसुरी बजाना सीखा है. इसके लिए उन्होंने किसी तरह की कोचिंग नहीं की है. बता दें कि हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने के दौरान स्कूल के मंदिर में नियमित पूजा करते थे. कृष्ण को पूजा, बांसुरी के साथ साथ प्ले करना भी बहुत पसंद है.

हिस्ट्री में 200 में से 200 अंक
12वीं की परीक्षा के बाद कृष्ण कुमार ने सीबीटी परीक्षा दी थी. इसमें हिस्ट्री में 200 में से 200 अंक, इकोनॉमिक्स में 200 में 190 अंक और पॉलिटिकल साइंस में 200 में 185 अंक मिले हैं.

डीयू के नार्थ कैंपस में एडमिशन
कॉलेज की पढ़ाई के लिए कृष्णा को दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस में एडमिशन मिला है. नार्थ कैंपस में एडमिशन मिलना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.

By admin

Leave a Reply