जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को बहस की चुनौती दे डाली है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- राजस्थान चुनाव 2023 का मुख्य मुद्दा है कांग्रेस पार्टी द्वारा दी जा रही 7 गारंटियां। विपक्षी दल की नेता वसुन्धरा राजे सिंधिया को मैं चुनौती देता हूं कि मेरे साथ कांग्रेस की सात गारंटी पर एक बहस करें।
ये है कांग्रेस की 7 गारंटी:
1.OPS लागू करने की गारंटी
सरकार रिपीट होने पर हम ओपीएस के लिए विधानसभा में कानून लेकर आएंगे। जिससे कर्मचारियों के अंदर इस बात का भय कभी नहीं रहेगा कि कोई सरकार इसे बंद कर देगी।
2.आपदा राहत की गारंटी
प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान में पीड़ित परिवार का 15 लाख तक का बीमा करवाने की गारंटी देने का वादा किया है।
3.फ्री लैपटॉप- टेबलेट की गारंटी
सरकारी कॉलेजों में एडमिशन लेने पर सभी छात्रों को फ्री टेबलेट या लेपटॉप दिया जाएगा जो कि फर्स्ट ईयर में एडमिशन के तुरंत बाद ही मिल जाएगा।
4.अंग्रेजी शिक्षा की गारंटी
न केेवल स्कूल स्तर पर बल्कि कॉलेज लेवल पर भी अंग्रेजी शिक्षा की गारंटी दी जाएगी।
5.मां गोधन गारंटी
पशुपालकों से राज्य सरकार 2 रूपए किलो गोबर की खरीद करेगी जिससे आवारा पशुुओं से भी निदान मिलेगा और किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।
6.महिलाओं को 10 हजार रूपए सालाना की गारंटी
गृह लक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक महिला को 10 हजार रूपए सालाना।
7.500 रूपए में सिलेण्डर देने की गारंटी
कांग्रेस ने 1.05 करोड़ परिवारों को 500 रूपए में सिलेण्डर देने की गारंटी दी है।
