चाचा-भतीजे के खिलाफ दुष्कर्म का केस: नौकरी लगवाने की बात कहकर युवती से दोस्ती, फिर शादी की बात कहकर कई दिनों तक किया गैंगरेप, भतीजे ने चाचा से भी बनवाए गलत संबंध


जयपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर में एक युवती ने रिश्ते में चाचा भतीजा लगने वाले दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज करवाया है।

राजधानी जयपुर में 24 साल की युवती से देहशोषण करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने सदर थाने में रविवार देर शाम को मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें एक युवक और उसके चाचा पर दुष्कर्म करने और जुबान बंद रखने के लिए धमकियां देने के आरोप लगाए है। केस की जांच एसीपी सदर को सौंपी गई है। मामला हसनपुरा का बताया जा रहा है।

युवती ने FIR में बताया कि वह करीब तीन साल पहले प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हुए जॉब की तलाश में जयपुर आई थी। यहां वह अपने भाई के साथ एक कमरा लेकर रहने लगी। करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात रवि नाम के युवक से हुई। युवती का आरोप है कि रवि ने उसे अच्छी नौकरी लगवाने में मदद करने की बात कही। अपने कमरे के पास ही एक कमरा भी दिलवाया। आपसी मेलजोल बढ़ने पर रवि ने पीड़िता के घर पर आना जाना शुरु कर दिया।

युवती के भाई के नौकरी पर जाने के बाद घर आता और जबरन गलत संबंध बनाता

पीड़िता का आरोप है कि अक्सर उसके भाई के नौकरी पर जाने के बाद रवि कमरे पर आता। वह जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। पीड़िता के एतराज जताने पर वह शादी करने की बात भी कहता था। इस बीच करीब छह महीने पहले रवि ने अपने रिश्ते में लगने वाले चाचा से भी मुलाकात करवाई। एक दिन मौका पाकर वह रिश्तेदार भी दोपहर के वक्त करीब युवती के घर पहुंच गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

दोनों चाचा भतीजे पर कमरे पर आकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

इसके बाद अक्सर दोनों आरोपी चाचा भतीजे कमरे पर आकर पीड़िता से दुष्कर्म करने लगे। इसके बाद रवि ने शादी से भी इंकार कर दिया और वे दोनों उसे चुप रहने के लिए धमकाने लगे। मारपीट भी की और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद दोनों अपने गांव चले गए। फिलहाल पुलिस का कहना है कि रविवार को रिपोर्ट दर्ज हुई है। अब पीड़िता के बयान लिए जाएंगे। इसके बाद गहनता से जांच शुरु होगी।

खबरें और भी हैं…



Source link