UPSC इंटरव्यू के लिए हुआ है सिलेक्शन तो फॉलो करें ये Tips, आ जाएंगे इंटरव्यू में फुल मार्क्स 

CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा का आखिरी दिन, आज है 10वीं आईटी और AI का पेपर, पास करने के लिए इतने अंक जरूरी  

किसे मिलेगा लाभ

जामिया की यूपीएससी फ्री कोचिंग का लाभ केवल अल्पसंख्यक, एससी, एसटी और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को मिल सकता है. अन्य किसी भी वर्ग के महिला और पुरुष उम्मीदवार इस कोचिंग का लाभ नहीं उठा सकते हैं.

फ्री कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा

जामिया रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमिक मुफ्त कोचिंग में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को प्रवेश परीक्षा देनी होगी. बैचलर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

यूपीएससी फ्री कोचिंग परीक्षा का पैटर्न

लिखित परीक्षा में जनरल स्टडीज और एस्से राइटिंग के प्रश्न होंगे. जनरल स्टडीज के प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे. जनरल स्टडीज प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे और एस्से राइटिंग के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा. यह प्रवेश परीक्षा कुल 3 घंटे की होगी. प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है, गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक काट लिए जाएंगे. 

CBSE Board Exam 2024: आज था सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं मैथ का पेपर, पासिंग मार्क्स के साथ जानिए लेटेस्ट अपडेट

जून-जुलाई में प्रवेश परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा संभवतः जून या जुलाई में होगी. आरसीए कोचिंग के परीक्षा दिल्ली, श्रीनगर, जम्म, हैदराबाद, लखनऊ, गुवाहाटी, पटना, बेंगलुरु और केरल में आयोजित की जाएगी. 

हॉस्टल के लिए देनें होगे

जामिया रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमिक मुफ्त कोचिंग में छात्रों को हॉस्टल की सुविधा भी मिलेगी. इस दौरान छात्रों को 24 घंटे की लाइब्रेरी सुविधा भी मिलेगी. छात्रों को हर महीने हॉस्टल चार्ज के रूप में मात्र एक हजार रुपये देने होंगे. 

NEET 2024 परीक्षा, इस बार छात्रों के बीच होगी कड़ी प्रतिस्पर्धा, नीट यूजी कटऑफ जाएगा और ऊपर

By

Leave a Reply