ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले सावधान! अब चालान से पहले 2 घंटे की यह फिल्म दिखाएगी पुलिस, जानें डिटेल


रिपोर्ट- हिना आज़मी
देहरादून.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लोगों को समझाने के बावजूद भी कई लोग यातायात नियम तोड़ते नजर आते हैं. ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए देहरादून ट्रैफिक पुलिस अब दो घंटे की फिल्म दिखाएगी और उसके बाद चालान काटेगी. देहरादून के एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने एक पहल शुरू की है, जिसमें अगर ट्रैफिक रूल्स को कोई तोड़ता है तो उसे यातायात नियमों पर आधारित दो घंटे की फिल्म दिखाई जाएगी और उसके बाद उस पर चालानी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने बताया कि अगर कोई नागरिक रैश ड्राइविंग, स्टंट ड्राइविंग, नशे में ड्राइविंग करता है या फिर कोई भी यातायात नियम तोड़ता है, तो उसकी काउंसलिंग के लिए चालान भरने से पहले रोड सेफ्टी यातायात नियमों को लेकर बनाई गई फिल्म दिखाई जाएगी. सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित सड़क सुरक्षा समिति द्वारा राज्य सरकार के लिए जारी किए गए निर्देश के मुताबिक, तेज गाड़ी चलाने और रेडलाइट जंप करने पर, क्षमता से ज्यादा भार गाड़ियों में रखने पर, ड्राइविंग के वक्त मोबाइल का प्रयोग या नशे में वाहन चलाने पर वाहन चालक का तीन महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जाएगा.

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि यह फिल्म परिवहन विभाग के एआरटीओ विमल पांडे की ओर से बनाई गई है, जिसका नाम \”यंग बाइकर्स\” है. इस फिल्म में सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की सहायता साथ ही रोड एक्सीडेंट को रोकने के लिए जरूरी जानकारी दी गई हैं.

देहरादून निवासी संजय कुमार का कहना है कि देहरादून में आज के वक्त में बहुत यातायात जाम होने लगा है और वहीं कई लोग नशे की हालत में बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाते हैं, जिससे उनको तो परेशानी होती ही है बल्कि वह दूसरे व्यक्ति की परेशानियों का कारण बनते हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, देहरादून के दून फिल्म स्कूल के फिल्म राइटर और निर्देशक विमल पांडे के साथ मिलकर उत्तराखंड पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता वाली डॉक्यूमेंट्री बनाई, जिसके म्यूजिक डायरेक्टर व्यापक जोशी हैं. इसमें मशहूर सिंगर कुमार सानू और उदित नारायण ने अपनी आवाज़ दी है. विमल पांडे वर्तमान में हल्द्वानी के एआरटीओ हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : April 11, 2023, 10:05 IST

By admin

Leave a Reply