देश के इन 37 शहरों के अस्पतालों में खोले जा रहे आयुर्वेद सेंटर, 1 मई से मिलेगा इलाज


नई दिल्‍ली. चिकित्‍सा की आयुर्वेद पद्धति से इलाज को लेकर न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी लोगों की रुचि और आयुर्वेद को लेकर विश्‍वसनीयता बढ़ी है. कोरोना के बाद से आयुर्वेद के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है. इतना ही नहीं बीमारी से बचाव के लिए आयुर्वेद को सबसे बेहतर पद्धति भी माना गया है. बेहद अच्‍छी खबर है कि भारत सरकार का आयुष मंत्रालय अब देश के 37 शहरों में आयुर्वेदिक केंद्र खोलने जा रहा है. ये केंद्र इन शहरों में पहले से मौजूद सैन्‍य या छावनी अस्‍पतालों में बनेंगे. इनका 1 मई 2022 से संचालन शुरू हो जाएगा और लोग आयुर्वेद पद्धति से बीमारियों का इलाज करा सकेंगे.

आयुर्वेद को स्वास्थ्य संस्थानों के साथ जोड़ने के लिए, आयुष मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में इस सबंध में मिलकर फैसला लिया है. 01 मई, 2022 से देश भर के 37 छावनी अस्पतालों में आयुर्वेद केंद्र का संचालन किया जाएगा. इस संबंध में आयुष मंत्रालय इन 37 छावनी अस्पतालों को कुशल आयुष डॉक्टर और फार्मसिस्ट उपलब्ध कराएगा और रक्षा मंत्रालय 10 प्रमुख सैन्य अस्पतालों को आयुष डॉक्टर और फार्मसिस्ट प्रदान करेगा, जिनमें ये 166 एमएच, सीएच (डब्ल्यूसी), चंडीमंदिर, एमएच जयपुर, सीएच (सीसी) लखनऊ, एमएच देहरादून, एमएच जबलपुर, सीएच (एससी) पुणे, एमएच सिकंदराबाद, सीएच (ईसी), कोलकाता और 151 बीएच अस्‍पताल शामिल हैं.

जहां तक ​​इन संस्थानों की कार्मिक आवश्यकता पूरी करने की बात है, आयुष मंत्रालय कुशल और योग्य आयुर्वेद डॉक्टरों और फार्मसिस्ट को पैनल में शामिल करेगा. इससे छावनियों के निवासी जिनमें सशस्त्र बलों के कर्मी, उनके परिवार और आम नागरिक शामिल हैं, इन अस्पतालों से आयुर्वेद स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे. रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार और आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राकेश कोटेचा के बीच हाल ही में हुई उच्च स्तरीय बैठक में हुए इस समझौते के माध्यम से, आयुष मंत्रालय और महानिदेशालय, सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाएं (डीजीएएफएमएस) ने सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाएं (एएफएमएस) अस्पतालों के तहत आयुर्वेद केंद्रों को संचालित करने का फैसला किया है.

इन 37 शहरों के सैन्‍य अस्‍पतालों में खुलेंगे आयुर्वेद सेंटर

आगरा,
इलाहाबाद,
बरेली,
देहरादून
महू
पचमढ़ी
शाहजहांपुर
जबलपुर
बादामी बाग
बैरकपुर
अहमदाबाद
देहुरोड
खड़की
सिकंदराबाद
डगशाई
फिरोजपुर
जालंधर
जम्मू
जुतोघ
कसौली
खासयोल
सुबाथू
झांसी
बबीना
रुड़की
दानापुर
कैम्पटी
रानीखेत
लैंसडाउन
रामगढ़
मथुरा
बेलगाम
मोरार
वेलिंग्टन
अमृतसर
बकलोह
डलहौजी

आपके शहर से (मथुरा)

उत्तर प्रदेश


  • उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने काशी विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था, बोले- यह दृश्य अकल्पनीय

  • NIA अफसर तंजील मर्डर केस: मुख्य आरोपी मुनीर को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, लगाया एक लाख रुपये जुर्माना

    NIA अफसर तंजील मर्डर केस: मुख्य आरोपी मुनीर को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, लगाया एक लाख रुपये जुर्माना

  • प्रयागराज: शख्स ने पत्नी और 3 बेटियों का गला रेतने के बाद कर ली खुदकुशी? सामूहिक हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस की 7 टीमें

    प्रयागराज: शख्स ने पत्नी और 3 बेटियों का गला रेतने के बाद कर ली खुदकुशी? सामूहिक हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस की 7 टीमें

  • नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल के बच्चों पर Corona का अटैक, सीएम योगी ने जारी किए सख्त निर्देश

    नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल के बच्चों पर Corona का अटैक, सीएम योगी ने जारी किए सख्त निर्देश

  • वाराणसी : ज्ञानवापी मस्जिद में स्थित श्रृंगार गौरी को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला, 19 अप्रैल को होगा सर्वेक्षण

    वाराणसी : ज्ञानवापी मस्जिद में स्थित श्रृंगार गौरी को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला, 19 अप्रैल को होगा सर्वेक्षण

  • फ़तेहपुर: चर्च में धर्मांतरण मामले में बड़ा एक्शन, पादरी समेत 55 पर केस दर्ज, 26 लोग गिरफ्तार

    फ़तेहपुर: चर्च में धर्मांतरण मामले में बड़ा एक्शन, पादरी समेत 55 पर केस दर्ज, 26 लोग गिरफ्तार

  • UP: फ़तेहपुर में नशे की हालत में एक कमरे से मिली पंजाब से अगवा लड़की, हिरासत में लिए गए दो लड़के

    UP: फ़तेहपुर में नशे की हालत में एक कमरे से मिली पंजाब से अगवा लड़की, हिरासत में लिए गए दो लड़के

  • इंटरनेट पर गुप्त रोग की दवा खोजना युवा को पड़ा भारी, पड़ गए लेने के देने

    इंटरनेट पर गुप्त रोग की दवा खोजना युवा को पड़ा भारी, पड़ गए लेने के देने

  • प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, 5 साल की बच्ची तक की ले ली जान

    प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, 5 साल की बच्ची तक की ले ली जान

  • OMG! मेरठ की इस महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, अस्पताल में जश्न

    OMG! मेरठ की इस महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, अस्पताल में जश्न

  • गोरखनाथ मंदिर हमला: आरोपी मुर्तजा अब्बासी को आज गोरखपुर कोर्ट में पेश करेगी एटीएस

    गोरखनाथ मंदिर हमला: आरोपी मुर्तजा अब्बासी को आज गोरखपुर कोर्ट में पेश करेगी एटीएस

उत्तर प्रदेश

Tags: Ayurvedic, Ayushman Bharat, Ayushman Bharat Cards

By admin

Leave a Reply