दोपहर में झपकी लेने के होते हैं गजब के फायदे, जानें लंच के बाद दोपहर में कितनी देर सोना है फायदेमंद

35 के बाद बुरी तरह झड़ रहे हैं बाल, चौडी हो गई है मांग, दिखने लगी है गंजी खोपड़ी, घबराएं नहीं ये नुस्खे 40 के बाद भी बढ़ाएंगे बाल, जानें बालों की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं | How To Make Your Hair Grow Faster

दोपहर में कितनी देर सोना चाहिए? | लंच के कितने देर बाद सोएं | How Long Should I Nap?

अब सवाल यह उठकार आता है कि दोपहर में कितनी देर तक सोना आपकी सेहत के लिए अच्छा है. तो एक्सपर्ट की मानें तो दोपहर में 10 से 30 मिनट तक की झपकी लेना सेहत के लिए अच्छा है. कम उम्र में जैसे की बच्चे जो स्कूल जाते हों या बहुत ज्यादा उम्र के लोग या जो बीमार हैं ऐसे लोग 90 मिनट तक की झपकी ले सकते हैं. अब अगला सवाल है कि दोपहर की नींद का सही समय क्या है, तो आप दोपहर में एक से तीन बचे के बीच सो सकते हैं. 

रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट पी लिया इस बीज का पानी, तो कसकर आंतों से जा लगेगा लटकता पेट, चेहरे पर आएगा ऐसा निखार कि जलने वाले और जलेंगे

दोपहर में सोने के फायदे | जानें- दोपहर में सोना सेहत के लिए कितना सही?| Benefits of sleeping In Afternoon | Health Benefits of Napping

स्ट्रेस दूर होता है

जब आप लंबे समय तक काम करते रहते हैं तो बैठे-बैठे थकावट होने लगती है. थकावट और नींद पूरी न हो पाने की वजह से तनाव होने लगता है. ऐसे में अगर 1 घंटे के लिए भी सोने को मिल जाए तो आपकी सारी थकावट छूमंतर हो जाती है. 1 घंटे भी सोने से थकावट के साथ तनाव दूर हो सकता है.

 

प्रोडक्टिविटी बढ़ती है

दिन में रोजाना 1 घंटे सोने से आपका दिमाग अच्छे से काम कर पाता है. आपका काम में मन भी लगता है, जिसकी वजह से आपकी प्रोडक्टिविटी बहुत ज्यादा बढ़ सकती है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि किसी भी काम को आप अच्छे से कर सकें तो आपको आराम पर भी ध्यान देना होगा.

सावधान! अपने बच्चे की आदतों पर दें ध्यान, बच्चों में दिखने वाले ये आम से लक्षण हो सकते हैं खतरनाक बीमारी के निशान, जीवन भर के लिए जकड़ सकती है ये बीमारी

आंखों को आराम मिलता है

लंबे समय तक काम करने की वजह से आंखों पर प्रेशर पड़ने लगता है और आंखों में दर्द भी होने लगता है. आंखों में दर्द और प्रेशर की वजह से कई बार ड्राइनेस की समस्या हो जाती है. ऐसे में अगर आप दोपहर में थोड़ी देर आराम कर लेंगे तो इससे आंखों को थोड़ी देर के लिए आराम मिलेगा साथ ही प्रेशर भी कम पड़ेगा.

मूड अच्छा होता है

इंसान को खुश रहने के लिए मूड का अच्छा होना बहुत जरुरी होता है. मूड अच्छा होता है तो आप एक्टिव भी रहते हैं. अपने मूड को हमेशा खुशनुमा रखने के लिए दोपहर में थोड़ी देर नींद ले लें. इससे आप पॉजिटिव भी रहते हैं और आपको एनर्जी भी मिलती है.

World Cancer Day | Breast Cancer: Symptoms & Signs | स्तन कैंसर के कारण, लक्षण, इलाज, बचाव

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

By admin

Leave a Reply