ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। प्रदेश के 100 स्कूलों के 132 शारीरिक शिक्षकों को शिक्षा विभाग विशेष प्रशिक्षण देगा। इससे सरकारी स्कूलों में खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए बेहतर पहल की जाएगी और स्कूलों को गोलपोस्ट तथा पेशेवर-ग्रेड फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश के स्कूलों में खेलकूद को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग और स्टेयर्स फाउंडेशन (राष्ट्रीय खेल संवर्धन संगठन-एनएसपीओ के सहयोग और आईटीसी के सौजन्य से) प्रदेश में बाउंस ऑफ जॉय कार्यक्रम की एक अभिनव पहल की है। इसमें प्रदेश के स्कूलों में खेलों के माध्यम से समग्र विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। खेलों को शिक्षा में एकीकृत करने से न केवल शारीरिक कल्याण को बढ़ावा मिलता है, बल्कि इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम वर्क और लचीलापन के गुणों का विकास होता है।
पायलट चरण में होगी पहल
यह एक मजबूत खेल राष्ट्र के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। पूरे राजस्थान में 100 स्कूल और 132 शारीरिक शिक्षकों का पायलट चरण में नीड-गेप एनालिसिस के आधार पर चयन किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समर्पित कोच और प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षकों का यह बैच स्कूलों में खेलकूद को प्रोत्साहन देते हुए प्रदेश में खेलों में की सफलता नई कहानी लिखेगा।
