सीजीपीएससी भर्ती 2021: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) की तरफ से प्रोफेसर (Professor) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है. कमीशन ने प्रोफेसर (Professor) के 575 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 सितंबर 2021 से शुरू हो गया है. पीएचडी की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के योग्य होंगे है. नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवारों का सिलेक्शन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
भर्ती से संबंधित जरूरी तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 13 सितंबर 2021
आवेदन की अंतिम तारीख- 12 अक्टूबर 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 12 अक्टूबर 2021
आवेदन फॉर्म में करेक्शन की तारीख- 13 से 17 अक्टूबर 2021
जरूरी योग्यता और उम्र सीमा
प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा आवेदकों को डिग्री कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाने का 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए. प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01-01-2021 को 31 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी.
एप्लीकेशन फीस
छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन के नोटिफिकेशन के मुताबिक जनरल कैटेगरी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 400 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी. ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए यह फीस 300 रुपये है. एप्लीकेशन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है.
ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन
प्रोफ़ेसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा. इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इन दोनों परीक्षाओं के बाद मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति मिल जाएगी.
जान लें आवेदन का तरीका
सबसे पहले उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है. यहां उन्हें इस भर्ती का नोटिफिकेशन मिल जाएगा, जिसमें आवेदन की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है.
सैलरी
वेतन लेवल – 14 (पे बैंड – 37400-87000 रुपए) + एजीपी 10000 रुपए होगी.
UPSSSC 2021 Exam Date : आयोग ने जारी की परीक्षा की तारीख, जानिए कब से होगी परीक्षा
शिक्षा ऋण जानकारी:
शिक्षा ऋण ईएमआई की गणना करें
.
